{"_id":"6488abca9eb9bdabfe0e4f48","slug":"death-of-middle-aged-man-working-on-stone-crusher-machine-in-suspicious-circumstances-bhiwani-news-c-21-hsr1027-156214-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: संदिग्ध हालात में स्टोन क्रशर मशीन पर काम करने वाले अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: संदिग्ध हालात में स्टोन क्रशर मशीन पर काम करने वाले अधेड़ की मौत
Tue, 13 Jun 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
भिवानी: मृतक उमेद का फाइल फोटो।
भिवानी। खानक में एक स्टोर क्रशर मशीन पर काम करने वाले अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे अजय के बयान पर मामले में इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है। मृतक उमेद (51) हाल गांव खानक में रहता था।
मृतक का बेटा मुकेश ने बताया कि उसका पिता खानक में एक स्टोन क्रशर की मशीन पर काम करता था। खानक पर उसके पिता के साथ काम करने वाले एक कर्मचारी ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसके पिता की तबीयत खराब है। जब वह खानक पर पहुंचा तो पिता धूप में बेहोशी हालत में जमीन पर पड़ा था। अन्य लोगों की मदद से पिता को अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।
खानक में एक स्टोन क्रशर पर एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। मृतक के बेटे के बयान पर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।
- एसआई आनंद कुमार, जांच अधिकारी, तोशाम थाना पुलिस।