{"_id":"68e813a13438edbacb023cc0","slug":"death-due-to-electric-shock-while-watering-the-field-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140965-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत
Fri, 10 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव धारणवास में खेत में पानी लगाते समय इलेवन केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने वीरवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
गांव धारणवास निवासी 36 वर्षीय राजेश बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान जब वह ट्यूबवेल की लाइन के पाइप को बदली करने लगा तो खेत के ऊपर से गुजर रही इलेवन केवी लाइन से पाइप छू गया। इसी दौरान वह करंट लगने से बेसुध होकर गिर गया। परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश के भाई प्रदीप ने बताया कि वह दो बच्चों का पिता था और गांव में ही खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजर बसर कर रहा था। कैरू पुलिस चौकी के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि राजेश के भाई प्रदीप के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।