फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Deadly attack on cable operator in rivalry to send notice of embezzlement and fraud worth lakhs of rupees

Bhiwani News: लाखों रुपयों के गबन और धोखाधड़ी का नोटिस भिजवाने की रंजिश में केबल ऑपरेटर पर किया जानलेवा हमला

Mon, 10 Feb 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Feb 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on cable operator in rivalry to send notice of embezzlement and fraud worth lakhs of rupees
भिवानी। औद्योगिक सेक्टर रोडवेज वर्कशॉप के समीप बंदरों को रोटी डालने गए केबल ऑपरेटर पर लाखों रुपयों का गबन और धोखाधड़ी का लीगल नोटिस भिजवाने की रंजिश में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं औद्योगिक पुलिस थाना में केवल संचालक सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में विकास नगर निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि शहर में करीब 2007 से देवसर चुंगी निवासी प्रदीप चौहान के साथ साझा में केबल का काम करता आ रहा है। प्रदीप सिंह ने आरोप लगाया कि नवंबर 2021 में उसे पता चला कि प्रदीप चौहान ने हिसाब किताब में लाखों रुपये की हेराफेरी कर रखी है। वह लगातार उससे हिसाब किताब करने का प्रयासरत रहा। लेकिन उसने धोखाधड़ी और हेराफेरी से लाखों रुपयों का गबन किया होने की वजह से हिसाब किताब नहीं किया।
विज्ञापन

इस वजह से उसने फास्टवे कंपनी व अन्य को भी लिखित में शिकायत दी थी और अपना व्यापार अलग करने के लिए 31 अगस्त 2024 को अर्जी दी थी। इसी के चलते 24 जनवरी को उसने वकील के माध्यम से धोखाधड़ी करके लाखों रुपये गबन करने व उसका हिसाब किताब करने बारे लीगल नोटिस प्रदीप चौहान को भिजवाया था। इससे पहले 28 अक्तूबर 2024 को वह और उसका बेटा बैठक में लुधियाना गए थे, वहां भी हिसाब किताब को लेकर बैठक में प्रदीप चौहान से गर्मागर्मी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रंजिश के चलते सात फरवरी की शाम करीब साढ़े तीन बजे बंदरों को चने व रोटी डालने के लिए उसका बेटा और वह औद्योगिक सेक्टर एरिया की रोडवेज वर्कशॉप के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया।

उसके बाद गाड़ी से नीचे उतरकर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और फिर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसे गंभीर चोटें आईं। उसने आरोप लगाया कि प्रदीप के साथ एमसी मोड निवासी युवराज व अन्य लड़के थे। इसके बाद वे वहां से भाग गए। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस संबंध में औद्योगिक पुलिस थाना में प्रदीप चौहान, युवराज सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed