फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dead body of a rape victim found hanging

फंदे पर लटका मिला दुष्कर्म पीड़िता का शव

Fri, 19 Mar 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a rape victim found hanging
करीब दो माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने वाली और फिर गांव के ही युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला का शव शुक्रवार को घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। वहीं पति ने दुष्कर्म मामले में कार्रवाई की मांग की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामला जूई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। करीब 41 वर्षीय महिला ने घर पर ही फंदा लगा लिया। मृतका के पति ने इसकी सूचना जूई थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पति ने बताया कि घटना के समय वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गया था।
विज्ञापन

महिला बीती चार जनवरी को घर से लापता हो गई थी। महिला के पति ने गांव के ही युवक पर उसकी पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला को बरामद किया तो उसने गांव के ही युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए। पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का भी केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पति ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने की वजह से उसकी पत्नी ने अपनी जान दी। उसने दोनों मामलों में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने फंदा लगाया है। मृतका के भाई की शिकायत पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। दुष्कर्म का मामला पहले का है और केस दर्ज है। जिसमें जांच की जा रही है। - सुनील कुमार, एसएचओ, जूई कलां थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed