फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dead body of a person who provided jobs in companies found hanging in the office

Bhiwani News: कार्यालय में फंदे से लटका मिला कंपनियों में नौकरी दिलाने वाले व्यक्ति का शव

Thu, 04 Jul 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 04 Jul 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person who provided jobs in companies found hanging in the office
भिवानी। कंपनियों में नौकरी दिलाने वाले एक व्यक्ति का शव उसी के कार्यालय में संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को मृतक के पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक के पिता की शिकायत पर सात नामजद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सेशन कॉलोनी सेक्टर 23 निवासी सुभाष ने बताया कि उनकी तीन संतान थी। इनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। सबसे बड़ी लड़की कोमल है। उसके बाद सावन और सबसे छोटा बेटा साहिल 22 साल का था। साहिल कंपनियों में नौकरी दिलाने का काम करता था। उसका कार्यालय बावड़ीगेट स्थित चंद्रगिरि स्कूल के पास है।
विज्ञापन

सुभाष ने आरोप लगाया कि उनके बेटे साहिल का प्रदीप, खुशीराम, मंदीप, संदीप चौहान, बलजीत बड़ेसरा, विवेक उर्फ कोल्टी और धर्मेंद्र के साथ रुपयों का लेन-देन था। उसने कहा कि सभी आरोपी उसके बेटे साहिल पर रुपये देने के लिए दबाव बना रहे थे और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी दबाव और आरोपियों के भय से परेशान होकर साहिल ने अपने कार्यालय में ही मंगलवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी का ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को बुधवार सुबह घटना का पता लगा। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। क्राइम आफ सीन की टीम भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस को मृतक के पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के पिता सुभाष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप, खुशीराम, मंदीप, संदीप चौहान, बलजीत बड़ेसरा, विवेक उर्फ कोल्टी और धर्मेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
-पवन कुमार, जांच अधिकारी, शहर थाना पुलिस, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article