फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dead body found, thekedar, hanging

28 घंटे बाद घर से पांच किलोमीटर दूर फंदे से लटका मिला ठेकेदार का शव

Sun, 03 Jan 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
dead body found, thekedar, hanging
विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भवन निर्माण कार्य के लापता ठेकेदार का शव 28 घंटे बाद घर से पांच किलोमीटर दूर कोंट रोड स्थित एक प्लॉट में बने कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव की पहचान के बाद सामान्य अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। शनिवार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शहर की चेजारान ढाणी निवासी 38 वर्षीय दीपक शहर में ही भवन निर्माण के ठेके लेता था। मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह घर से टहलने की कहकर गया था। फिर काफी देर तक जब दीपक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने देर रात तक हर संभव जगह उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिला। शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि कोंट रोड स्थित एक खाली प्लाट में बने कमरे में अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलने पर औद्योगिक पुलिस थाना से एएसआई विरेंद्र सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा, जिसकी पहचान चेजारान की ढ़ाणी निवासी दीपक के रूप में हुई। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। जहां परिजनों के बयान दर्ज के बाद पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शनिवार दोपहर में शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों ने बताया कि दीपक पिछले कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान था। मृतक तीन बेटियों का पिता था। उसका छोटा भाई रवि प्लंबर का काम करता है। अस्पताल परिसर में मृतक की पत्नी पूजा, भाई रवि व परिजन विलाप करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में लोहे के पाइप से लगाया फंदा
ठेकेदार दीपक शुक्रवार सुबह अपने घर पर ही फोन छोड़कर चला गया था। पुलिस के अनुसार उसने शनिवार रात को फंदा लगाया है। कोंट रोड स्थित खाली प्लॉट में दो कमरे बने थे। जिसमें एक कमरे में लोहे की पाइप लगी हुई थी। दीपक ने चुन्नी के सहारे नीचे ईंट लगाकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

वर्जन:::
शनिवार सुबह कंट्रोल रूम से कोंट रोड स्थित एक प्लाट में बने कमरे में अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान चेजारान की ढाणी निवासी दीपक के रूप में हुई। मृतक की पत्नी पूजा के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। शनिवार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
- जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र सिंह, औद्योगिक पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed