{"_id":"67df1523ed7d6956af051cf6","slug":"dcs-night-stay-program-in-golagarh-on-25th-march-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131626-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गोलागढ़ में डीसी का रात्रि ठहराव कार्यक्रम 25 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गोलागढ़ में डीसी का रात्रि ठहराव कार्यक्रम 25 मार्च को
Sun, 23 Mar 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक मंगलवार शाम 25 मार्च को गांव गोलागढ़ में ग्रामीणों से रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लोगों से संवाद स्थापित करने की कड़ी में मंगलवार शाम 25 मार्च को सांय 4 बजे गांव गोलागढ़ के वीर शहीद महिपाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उपायुक्त महावीर कौशिक और पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे।
नगराधीश अनिल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से अपनी स्टॉल लगाकर परिवार पहचान पत्र सहित विभिन्न दस्तावेजों में त्रुटियां ठीक की जाएगी। वहीं सरकार की जनहित कार्य नीतियों की जानकारी भी जाएगी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, चिरायु कार्ड, हैप्पी कार्ड, कृषि विभाग की मेरी फसल मेरा बोरा पोर्टल, राशन कार्ड, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि की त्रुटियों को ठीक किया जाएगा। लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। गांव का कोई भी नागरिक इस दिन अपनी समस्या जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते है।
एसपी ने की मुंशी कक्ष और शस्त्रागार में रखे असलहे की जांच
भिवानी। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने थाना औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने थाने का रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रिकॉर्ड का निरीक्षण के साथ महिला डेस्क की जांच की।
विज्ञापन
उन्होंने थाने के मुंशी कक्ष और शस्त्रागार में रखे असलहे की जांच की और कंप्यूटर रूम के साथ वायरलेस कक्ष की भी व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाने में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुनें।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधक को थाने का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, थाना परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना में कोई भी कार्य लंबित नही रहना चाहिए। सभी कार्य समय अवधि में पूरे किए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने थाने के अनुसंधानकर्ता की बैठक लेकर मामले में समय के अंदर पुलिस कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए।