फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC visited the venue of the conference with officials

Bhiwani News: डीसी ने अधिकारियों के साथ किया महासम्मेलन स्थल का दौरा

Tue, 19 Dec 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 19 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
DC visited the venue of the conference with officials
 ढिगावामंडी, सिंघानी मे किसान सम्मान अन्नदाता महासम्मलेन के स्थल का दौरा करते डीसी नरेश नरवाल। 
ढिगावा मंडी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर गांव सिंघानी में 24 दिसंबर को किसान सम्मान अन्नदाता महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अन्नदाता महासम्मेलन को लेकर डीसी नरेश नरवाल ने विभिन्न अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों को समुचित व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए भी एक अतिरिक्त मंच बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पंडाल को अलग-अलग सेक्टर में विभाजित किया जाए। महिलाओं को बैठने के लिए भी एक अलग सेक्टर बनाया जाए। मंच के समीप मीडिया गैलरी की स्थापना भी की जाए। कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से बनाने के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए जाए। कोई भी वाहन कार्यक्रम स्थल के पास खड़ा नहीं किया जाए, ताकि वाहनों से जाम की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि समुचित जगह पर हेलीपैड की व्यवस्था की जाए। इस दौरान भिवानी के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने डीसी के साथ पार्किंग स्थल का जायजा लिया।

बड़ी संख्या में आएंगे अन्नदाता
कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सिंघानी में 24 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव सहित अनेक पार्टी नेता भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी अशोक कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता सुरेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता अजय राठी, पंचायती राज के एक्सईएन संभव जैन, बीडीपीओ धर्मपाल, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन कपिल देव, जेपी दुबे, मंडल अध्यक्ष कैप्टन रामफल, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, सिंघानी के सरपंच संजीत श्योराण, सरपंच बलवंत गोठड़ा, रामकुमार सांगवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed