फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC, instructions, patwari

पटवारी मौके पर जाकर गिरदावरी करेंः डीसी

Wed, 09 Dec 2020 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
DC, instructions, patwari
भिवानी। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने राजस्व विभाग के पटवारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर गिरदावरी का कार्य करें। गिरदावरी के कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पटवारी अपने-अपने क्षेत्र के आंख, नाक व कान होते हैं। उनको गांव से संबंधित हर गतिविधि की जानकारी होनी चाहिए। किसी गांव में आपराधिक गतिविधि होने या बिजली-पानी से संबंधित समस्या होने की सूचना सबसे पहले पटवारी के पास होनी चाहिए और उसको तुरंत प्रभाव से अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करना चाहिए ताकि समय रहते स्थिति पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

वे डीआरडीए सभागार में भिवानी उपमंडल के पटवारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी किसी फसल की गिरदावरी का कार्य किया जाता है तो उसके लिए मौके पर जाकर देखना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पटवारी घर या अपने दफ्तर में बैठे-बैठे गिरदावरी का कार्य करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पटवारी लंबित जमाबंदी का कार्य तुरंत प्रभाव से पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि पटवारी अपना कार्य अच्छी तरह से मेनटेन रखें। इस दौरान एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि गांव में होने वाली किसी भी घटना की सूचना मुख्यालय पर सबसे पहले पटवारी के माध्यम से आनी चाहिए। यदि रोड जाम या घटना की सूचना अन्य किसी माध्यम से प्रशासन के पास आती है तो वह गांव से संबंधित पटवारी की निष्क्रियता मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में अवैध शराब की बिक्री होती है तो उसकी सूचना भी तुरंत प्रभाव से दें। इसके अलावा गांव में शामलात की जमीन पर अवैध कब्जे नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पात्र व्यक्ति को 100-100 गज के प्लॉट पर कब्जा नहीं मिला है तो उसको तुरंत प्रभाव से कब्जा दिलवाया जाए। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल व तहसीलदार अशोक कुमार सहित उपमंडल के सभी पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed