फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC honored for exceeding target in Soil Health Card

Bhiwani News: सॉयल हेल्थ कार्ड में लक्ष्य से अधिक कार्य पर डीसी हुए सम्मानित

Fri, 01 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 01 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
DC honored for exceeding target in Soil Health Card
डीसी साहिल गुप्ता को सम्मानित करते मुख्यमत्री नायब सिंह सैनी। 
भिवानी। जिले के बहल खंड में सॉयल हेल्थ कार्ड के निर्धारित लक्ष्य से अधिक कार्य करने पर डीसी साहिल गुप्ता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें कृषि विभाग की टीम के साथ किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। नीति आयोग द्वारा चयनित आकांक्षी ब्लॉक बहल में कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों को विशेष टारगेट दिए गए थे।
विज्ञापन

इनमें कृषि विभाग को किसानों की मिट्टी की जांच कर सॉयल हेल्थ कार्ड तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया था, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपज बढ़ाने के लक्ष्य का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. विनोद फौगाट ने बताया कि बहल में 2,000 कार्ड बनाने का लक्ष्य था जबकि 3036 कार्ड बनाकर वितरित किए गए। डीसी गुप्ता ने इस उपलब्धि का श्रेय कृषि विभाग की पूरी टीम को देते हुए कहा कि यह सफलता सभी विभागों के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉयल हेल्थ कार्ड की उपयोगिता
सॉयल हेल्थ कार्ड से किसान मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी प्राप्त कर सही खाद और उर्वरकों का उपयोग करता है, जिससे उपज बढ़ती है और लागत घटती है। सरकार द्वारा यह जांच पूरी तरह निशुल्क की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed