फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Daughters of Haryana won silver medal in Junior National Handball Championship

Bhiwani News: जूनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की बेटियों ने जीता रजत पदक

Tue, 24 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Haryana won silver medal in Junior National Handball Championship
47वीं एचएफआई जूनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में विजेता ​खिलाड़ियों को  सम्मानित करते  हैडबॉल फ
भिवानी। बिहार के नवादा शहर में 18 से 22 जून तक आयोजित 47वीं एचएफआई जूनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि पर हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. प्रीतपाल सिंह सलूजा ने टीम को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

टीम के कोच विवेक खरकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया, जिसमें देशभर की श्रेष्ठ टीमें शामिल हुईं। हरियाणा की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। टीम के मुख्य कोच राजू लितानी और सहायक कोच सीमा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। टीम की कप्तान रचना लितानी को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्री ने किया सम्मानित
रजत पदक विजेता टीम को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विशेष रूप से सम्मानित किया। कोच विवेक खरकिया ने बताया कि टीम ने अनुशासन, मेहनत और एकजुटता के बल पर यह मुकाम हासिल किया, जो भविष्य में भी जीत की कुंजी बनेगा। टीम की इस उपलब्धि पर हैंडबाल कोच नरेश बलोदा, राजू नाथुवास, विजय कोटियां, डॉ. आकाश परमार, सुमित कोटियां, गौरव कुरुक्षेत्र ने प्रसन्नता जताते हुए टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed