फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Daughter in law upset the woman swallowed the poison, death

पुत्रवधु से परेशान महिला ने जहर निगला, मौत

Sat, 18 Oct 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Sat, 18 Oct 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन

डोहकी गांव में अपनी पुत्रवधु से बार-बार के झगडे़ और पुत्रवधु के भाई द्वारा जान से मारने की धमकी से परेशान एक महिला ने जहर निगल लिया। महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर पुत्रवधु व उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

विज्ञापन


मामला डोहकी गांव में शुक्रवार सुबह का है। कमल सिंह की पत्नी कृष्णा व पुत्रवधु ममता के बीच अक्सर पारिवारिक झगड़ा होता रहता था। इसी झगडे़ के चलते शुक्रवार सुबह कृष्णा देवी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां सायं को उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर सदर थाना चरखी दादरी पुलिस अस्पताल पहुंचे और शव को सामान्य अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


मृतका के पति कमल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके बेटे की शादी मानहेरू गांव में हुई है। उसकी पत्नी कृष्णा व पुत्रवधु ममता में अक्सर झगड़ा होता था। ममता अपनी सास की ही पिटाई कर देती और बाद में अपने मायके भी फोन कर देती। जिसके बाद उसके भाई कृष्णा को जान से मारने की धमकी देते। इस कारण वह परेशान रहने लगी और शुक्रवार सुबह उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसएचओ सदर दादरी सतीश कुमार ने बताया कि महिला कृष्णा की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई है। मृतका के पति कमल सिंह ने अपनी पुत्रवधु और उसके भाई पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुत्रवधु ममता और उसके भाई रवींद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed