{"_id":"6aff5fc0acc9d1acd107ab6b","slug":"darkness-persists-lampposts-aglow-yet-nights-remain-pitch-black-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160293-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अंधेरा कायम...खंभे रोशन, रातें काली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अंधेरा कायम...खंभे रोशन, रातें काली
विज्ञापन
गांव की फिरनी पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट।
भिवानी। जिले के 74 गांवों की फिरनी को रोशन करने के लिए पंचायती राज तकनीकी विंग ने 9.39 करोड़ रुपये खर्च किए लेकिन अधिकांश गांवों में अब भी रातें अंधेरे में गुजर रही हैं। करीब 50 फीसदी ग्राम पंचायतों ने एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगने के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं लिए हैं।
ऐसे में दो साल से खंभों पर लगी लाइटें बिना जले ही खराब हो रही हैं। अब पंचायती राज विभाग की इलेक्ट्रिक विंग रोहतक ने संबंधित पंचायतों को जल्द कनेक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। पंचायती राज तकनीकी विंग ने जिले के गांवों की फिरनी पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए दो चरणों में कार्य स्वीकृत किया था।
पहले चरण में 39 गांवों के लिए पांच करोड़ 89 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया और मार्च 2024 तक काम पूरा कर लिया गया। इनमें से करीब 25 गांवों में बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण लाइटें नहीं जल पा रही हैं, जबकि केवल 14 गांवों में ही इनका संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
दूसरे चरण में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के बजट से 35 गांवों में काम कराया जा रहा है। इनमें से 25 गांवों की फिरनी पर लाइटें लगाने का काम पूरा हो चुका है जबकि 10 गांवों में अभी काम जारी है। इस चरण की अधिकांश ग्राम पंचायतों ने भी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम से नए कनेक्शन नहीं लिए हैं। इसके चलते करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
फिरनी की स्ट्रीट लाइटों के लिए अलग बिजली कनेक्शन अनिवार्य
गांवों की फिरनी पर लगी एलईडी स्ट्रीट लाइटों के संचालन के लिए ग्राम पंचायतों को निगम से अलग बिजली कनेक्शन लेना जरूरी है। कंपनी की ओर से इनके संचालन के लिए अलग पैनल भी लगाए गए हैं। इनकी बिजली खपत का नियमित बिल ग्राम पंचायतों को ही जमा कराना होगा। पहले से निगम के लाखों रुपये के बिजली बिल बकाया होने के कारण कई पंचायतों को नया कनेक्शन लेने में परेशानी आ रही है। इसी वजह से खंभों पर लगी लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं और उन पर धूल जम रही है।
ये हैं जिले के फिरनी पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगने वाले गांव
जिले के सात खंडों के गांवों में फिरनी पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम स्वीकृत किया गया है। इनमें किरावड़, रतेरा, सूई, सिवाड़ा, जमालपुर द्वितीय, गोकलपुरा, सिधनवा, सुरपुराकलां, चहड़ खुर्द, सेरला, मंढाना, मानेहरू, मुंढाल खुर्द, तालू, बड़ेसरा, मिताथल, भानगढ़, हेतमपुरा, इंदीवाली, धारवानवास, ढाबढाणी, झांझड़िया श्योराण, अलाउद्दीनपुर, गोठड़ा, बारवास, बडदू चैना, गरवा, कालोद, गुढ़ा, मीठी, झुप्पाकलां, बजीणा, रिवासा, दुल्हेड़ी, ईशरवाल, आलमपुर, बलियाली, बड़सी, पूर और लोहारी जाटू शामिल हैं।
इसके अलावा भिवानी खंड के प्रेमनगर, दिनोद, चांग, तिगड़ाना, बामला, देवसर, धनाना, कलिंगा, खरककलां, बापोड़ा, बहल, मंढोलीकलां, चहड़कलां, बिधनोई, पातवान, कैरू प्रथम, कैरू द्वितीय, लोहानी, देवराला, सुंगरपुर, सिंघानी, सोहासड़ा, ढिगावा जाटान, खरकड़ी और कुडल तथा सिवानी खंड के बड़वा, गुरेरा, मंढोली खुर्द, बिधवान, नलोई, तोशाम, खानक, संडवा, ढाणीमाहू और सागवान गांव शामिल हैं।
भिवानी जिले के 74 गांवों में दो चरणों में फिरनी पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम अंतिम चरण में है। पहले चरण में 39 ग्राम पंचायतों में लाइटें लगाने का काम मार्च 2024 में पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे चरण के 35 गांवों में से 25 में लाइटें लगाई जा चुकी हैं और 10 गांवों में काम जारी है। करीब 50 फीसदी ग्राम पंचायतों ने लाइटों के संचालन के लिए बिजली कनेक्शन नहीं लिया है। कनेक्शन लेने में देरी होने पर लाइटों की वारंटी को लेकर भी परेशानी आ सकती है। -विशाल पूनिया, कार्यकारी अभियंता, इलेक्ट्रिक विंग, पंचायती राज विभाग, रोहतक।
वर्जन
निगम के पास 13 ग्राम पंचायतों के नए बिजली कनेक्शन के आवेदन आए थे। इन सभी को कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। ग्राम पंचायतों को नया कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और निर्धारित शुल्क जमा कराना होगा। इसके बाद बिजली बिल का नियमित भुगतान भी करना जरूरी है। तीन बिल से अधिक लंबित रहने पर कनेक्शन काटे जा सकते हैं। -जितेंद्र ढुल, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।