{"_id":"68cf093502672315b8027594","slug":"dairy-worker-dies-in-suspicious-condition-postmortem-report-will-reveal-the-secret-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139994-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डेयरी कर्मचारी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डेयरी कर्मचारी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
विज्ञापन
बहल। पिलानी मार्ग पर शनिवार सुबह 42 वर्षीय शशि कुमार का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। शशि कुमार भिवानी जिले के गांव जाटू लुहारी के रहने वाले थे और कस्बे की दुग्ध उत्पाद बनाने वाली डेयरी में काम करते थे। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद बहल पुलिस ने शव को भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस छत से गिरने की संभावना पर भी गौर कर रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह लोगों ने पिलानी रोड पर एक मकान की साइड में शशि कुमार को बेसुध पड़ा देखा। सूचना मिलने पर बहल पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को मृत पाया। पुलिस का अनुमान है कि वह रात में लघुशंका के लिए छत पर गया होगा और लौटते समय गिरकर उसकी मौत हो गई। घटना की जांच के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली और भिवानी से सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
बहल थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले को इत्तफाकिया मौत के रूप में दर्ज किया गया है। मृतक के पिता हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत्त हैं। शशि कुमार का 11 साल का बेटा है और छोटा भाई कानून की पढ़ाई कर रहा है।