फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   cylendar blast: invastigation, indian, oil, petroliam, team, 3, person, serias, injurd

सिलेंडर फटने का मामला: जांच करने पहुंची भारत पेट्रोलियम की टीम

Fri, 10 Feb 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाबा नगर में उद्योगपति विजय प्लास्टिकवाला के घर फटे सिलेंडर की जांच करने बृहस्पतिवार को भारत पेट्रोलियम की टीम पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि भारत गैस का सिलेंडर फटा और एचपी के सिलेंडर में आग  लगी। भारत पेट्रोलियम की टीम ने परिजनों के बताये अनुसार बयान कलमबद्ध किए। इस बीच, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई। दिल्ली रेफर किए गए चार में से तीन को आईसीयू में रखा गया है वहीं एक को हिसार रेफर किया गया है। भिवानी में उपचाराधीन दो घायलों को भी हिसार भेजा गया है जबकि सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन गार्ड को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार देर सायं करीब सवा सात बजे बाबा नगर में उद्योगपति विजय प्लास्टिकवाला के घर सिलेंडर फट गया था। हादसा इतना भयानक था कि मकान के खिड़की-दरवाजे उखड़कर गली में जा गिरे थे। हादसे में नौ लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

वीरवार को सिलेंडर फटने के मामले की जांच के लिए भारत पेट्रोलियम की टीम हिसार से भिवानी पहुंची। पूरे मकान का मुआयना किया और परिजनों से बातचीत की। जांच में सामने आया कि एचपी के सिलेंडर में आग लगी और भारत गैस का सिलेंडर फटा। भारत पेट्रोलियम से आए टीसी सूर्यवाहन गुप्ता व एसओ विपुल श्रीवास्तव ने परिजनों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए। भारत पेट्रोलियम से आई टीम के साथ कुछ स्थानीय गैस एजेंसी संचालक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महिलाओं की हालत गंभीर
हादसे में घायल महिला मधुबाला, मीनाक्षी व किशन कुमार को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीनों को ही आईसीयू में रखा गया है। महिला मधुबाला और मीनाक्षी की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, मदद के दौरान झुलसे युवक हरदीप को दिल्ली के बाद अब हिसार में शिफ्ट किया गया है। भिवानी के महम रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचाराधीन घायल पति-पत्नी भीम सिंह व रेखा को भी परिजन गंभीर हालत के चलते हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन गार्ड नरेश को बृहस्पतिवार सुबह पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।


गैस एजेंसी पर लगाया परेशान करने का आरोप
उद्योगपति विजय कुमार व उनके भाई आनंद कुमार हादसे की सूचना मिलने के बाद देर रात वृंदावन से भिवानी पहुंचे। आनंद कुमार ने बताया कि उनकी घायलों से बातचीत हुई और कल ही दो सिलेंडर आए थे। जब बच्चों ने एक सिलेंडर को लगाने के लिए उसकी कैप उतारी तो गैस रिसाव हो रहा था। वापस कैप लगाने का प्रयास किया तो गैस रिसाव ज्यादा होने लगा और सिलेंडर गिर गया। जिसके बाद गैस फर्श पर ही फैलने लगी। हादसे की आशंका से परिवार के सभी सदस्य बाहर भागे। भारत गैस का सिलेंडर फटा है, जिससे यह हादसा हुआ। मकान को भारी नुकसान पहुंचा। अब एजेंसी वाले आकर परेशान कर रहे हैं कि आग लगने के सही कारण बताओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed