{"_id":"67f2d97d9b71b41cf906e82c","slug":"cyclothon-20-cycling-tour-in-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132365-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइक्लोथॉन 2.0 साइकिल यात्रा नहीं, नशे के खिलाफ जंग का आगाज है : धर्मबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइक्लोथॉन 2.0 साइकिल यात्रा नहीं, नशे के खिलाफ जंग का आगाज है : धर्मबीर
Mon, 07 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
साइक्लोथॉन यात्रा में मौजूद भिवानी के डीसी महावीर कौशिक, एसपी नीतीश अग्रवाल और अन्य।
भिवानी। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 को महज एक साइकिल यात्रा न समझें, यह पूरे हरियाणा में नशा के खिलाफ आगाज है।
इस यात्रा का बहुत बड़ा उद्देश्य है और यह उद्देश्य सार्थक होना चाहिए। सांसद रविवार को राधा स्वामी सत्संग भवन से नशा मुक्त हरियाणा साइकिल यात्रा को दादरी के लिए रवाना करने से पहले अपना संदेश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि एक वह समय था जब पंजाब प्रदेश देश का सबसे विकसित प्रदेश था, लेकिन कुछ बाहरी ताकतों ने हमारे देश को पीछे धकेलने के लिए युवाओं को नशे की लत में लगाया, परिणाम स्वरूप आज पंजाब प्रदेश नशा से जूझ रहा है। हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यही नशा धीरे-धीरे हमारे हरियाणा प्रदेश में भी आ रहा है, जो बहुत बड़ी चिंता का विषय है। हमें इस नशे को यहीं पर रोकना होगा। यह तभी संभव है जब हर नागरिक जागरूक हो और अपने आस-पास नजर रखे कि कहीं कोई भी किसी प्रकार से ड्रग्स आदि नशे की बिक्री ना कर रहा हो।
भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में नशा के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में हम सबको साथ देना है और हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है।