फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cyber criminals creating fake profiles with photos of girls

लड़कियों की फोटो के साथ फर्जी प्रोफाइल बना झांसा दे रहे साइबर अपराधी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Cyber criminals creating fake profiles with photos of girls
भिवानी। लड़कियों की फोटो के साथ फर्जी प्रोफाइल बनाकर साइबर अपराधी लोगों को अपने झांसे में ले रहे हैं। साइबर अपराधियों से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने साइबर अपराध के प्रति लोगों को सावधान करते हुए कहा कि साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। साइबर क्रिमनल लड़कियों के नाम से वाट्सएप व फेसबुक पर दोस्ती कर चेटिंग के माध्यम से वीडियो कॉल पर उनकी अश्लील विडियो को रिकार्ड कर उन्हें झांसे में लेने के बाद में विडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसा ऐंठते हैं। इस प्रकार के साइबर अपराधियों से सावधान रहें। एसपी ने सोशल मीडिया पर अश्लील विडियो कॉल करके ब्लैकमेल करने वाली लड़कियों की हकीकत कुछ और ही होती है। दरअसल, फेसबुक पर जिन लड़कियों के नाम से विडियो कॉल करके अश्लील क्लीप बनाकर ब्लैकमेल किया जाता है वास्तव में वो सबकुछ नकली होता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम व किसी आनॅलाइन डेटिंग एप या फिर वाट्सएप पर अपने प्रोफाइल में लड़की के फोटो असल में लड़के होते हैं। इस प्रकार का गैंग अलग अलग लड़कियों की फोटो के जरिए अलग अलग नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से पहले डेटिंग एप या सोशल मीडिया पर दोस्ती कर देर रात में फेसबुक मैसेंजर या वाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बना लेते हैं। दरअसल ये साइबर अपराधी वीडियो कॉलिंग के दौरान मोबाइल फोन पर स्क्रीन रिकार्ड ऑन कर रिकॉर्डिंग कर लेते हैं। इसके बाद बैकग्राउंड में पहले से ही बनाई लड़की के अश्लील होने की वीडियो प्ले कर देते हैं और फिर इसी वीडियो को रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि अगर इस तरह की किसी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं तो इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या नजदीकी पुलिस चौकी व पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed