फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cultural festival adorned with vibrant performances; 532 students showcased their talent.

Bhiwani News: रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा सांस्कृतिक उत्सव, 532 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 27 Aug 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cultural festival adorned with vibrant performances; 532 students showcased their talent.
सर्वपल्ली राधाकृष्णनन स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्र
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव बुधवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। जिले के सातों खंडों के सरकारी स्कूलों से पहुंचे 532 विद्यार्थियों ने 54 टीमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, पारंपरिक रागनी और सामाजिक संदेशपरक स्किट की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

उत्सव का थीम हरियाणा की संस्कृति, नैतिक मूल्य व पर्यावरण रहा। कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता कैरू खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह गिल ने की। बवानीखेड़ा बीईओ सतेंद्र सिंह और प्राचार्य भगत सिंह कोठारी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। विद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी कौशिक ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक संजय सैनी रहे।
विज्ञापन

पारंपरिक हरियाणवी और क्षेत्रीय परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने देशभक्ति, लोक कला और संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों से सभागार को तालियों से गूंजा दिया। रंगोली और विभिन्न कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा और क्षमता है। ऐसे आयोजन उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है।
जिला संयोजक संजय सैनी ने कहा कि शिक्षा विभाग का प्रयास है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कला, साहित्य और संस्कृति के मंच पर प्रतिभा निखारने का अवसर मिले। सात खंडों से आए विद्यार्थियों ने ऊर्जा और अनुशासन के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से बढ़कर इसमें भाग लेना और सीखना महत्वपूर्ण है।
मंच संचालन प्रवक्ता मीनाक्षी शर्मा और शीतल शर्मा ने किया। समाजसेवी डॉ. लक्ष्मण गौड़ भी विशेष रूप से मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. आनंद वर्धन शर्मा, रवि शर्मा, डॉ. रेखा, डॉ. रचना, डॉ. सविता, राकेश रोहिल्ला, मनीष यादव, शैलेस जांगड़ा, प्रमोद शर्मा, नवल किशोर, कमल शर्मा, सुनीता श्योराण, मोतीलाल, लियाकत अली, हरीश, ज्योति शेखावत, बबीता रॉय, सुंधाशु शर्मा और कोमल सोनी शामिल रहे।


स्किट में बापोड़ा प्रथम, रागनी में भिवानी मॉडल संस्कृति स्कूल अव्वल
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए संजय सैनी ने बताया कि स्किट में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापोड़ा प्रथम, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय हेतमपुरा द्वितीय और एसआर लैब स्कूल तृतीय रहा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवसर को सांत्वना पुरस्कार मिला। रागनी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़वा द्वितीय और पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी तृतीय रहा। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिगावा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed