फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cultural confluence organized on Haryana-Uttarakhand Day

Bhiwani News: हरियाणा-उत्तराखंड दिवस पर सजा सांस्कृतिक संगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cultural confluence organized on Haryana-Uttarakhand Day
गोविंद राम टिबडेवाल सभागार में हरियाणा व उत्तराखंड  स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद
भिवानी। हरियाणा और उत्तराखंड दिवस के अवसर पर भिवानी में सजे सांस्कृतिक संगम में लोक परंपरा, धार्मिक आस्था और एकता की झलक देखने को मिली। बद्रीनाथ केदारनाथ सांस्कृतिक कल्याण मंडल द्वारा गोविंद राम टिबड़ेवाल सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महंत प्रदीप गिरि महाराज लोहारी जाटू के सानिध्य में हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया, जबकि अध्यक्षता विधायक घनश्याम सर्राफ ने की। समारोह का मुख्य आकर्षण मां नंदा देवी की डोली यात्रा रही, जिसने उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और लोक परंपरा की सजीव झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर समाज के बच्चों और मंडल के सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रसिद्ध लोक गायक मुकेश कठैत, लोक गायिका शिवांगी घिल्डियाल, संजय आर्या और विशाल ने अपने लोकगीतों से कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि यह आयोजन हरियाणा दिवस और उत्तराखंड दिवस दोनों राज्यों की सांस्कृतिक एकता और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह लोक संस्कृति, लोकगीत, लोकनृत्य और भाईचारे की भावना को सशक्त बनाते हैं। दोनों राज्यों की संस्कृति का संगम इस आयोजन में देखने को मिला, जो देश की एकता और विविधता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखना समय की जरूरत है। बद्रीनाथ केदारनाथ सांस्कृतिक कल्याण मंडल का यह प्रयास समाज में सांस्कृतिक एकता, धार्मिक आस्था और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण का प्रतीक है।
इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, कांग्रेसी नेता पवन, भाजपा नेता ठाकुर विक्रम सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed