फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cue shelter of the old bus stand in Devrala, fear of accident

Bhiwani News: देवराला में पुराने बस अड्डे का क्यू शेल्टर कंडम, हादसे का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Cue shelter of the old bus stand in Devrala, fear of accident
कैरू। गांव देवराला स्थित नए बस अड्डे पर बस क्यू शेल्टर तो बनकर तैयार हो गया। लेकिन काफी सालों से पुराने बस अड्डे का बस क्यू शेल्टर कंडम हो चुका है। इसके कारण गर्मियों में व बरसात के मौसम में सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हादसों का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे बस क्यू शेल्टर बनवाने की मांग के लिए ग्रामीण डीसी भिवानी से भी मिल चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। दरअसल, गांव देवराला में पुराने बस स्टैंड पर बना बस क्यू शेल्टर दस साल पहले कंडम घोषित हो चुका है। यहां पर बैठना तो दूर की बात, कंडम क्यू शेल्टर के पास में खड़े होने से भी लोगों डर रहे है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर गांव के नए बस स्टैंड पर तो बस क्यू शेल्टर बनाया जा चुका है, लेकिन पुराने बस स्टैंड के बस क्यू शेल्टर की तरफ ध्यान देने वाला कोई नहीं है। जबकि सवारियों की सुविधा के लिए शेल्टर की व्यवस्था दोनों जगहों पर होनी आवश्यक है। इसके कारण गर्मियों और बरसात के समय सवारियों को खुले में खड़े होकर ही बस का इंतजार करना पड़ता है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

बस क्यू शेल्टर की हालत दयनीय है। सवारियों को इसके आस पास खड़े में ही डर बन रहता है। वहीं बस क्यू शेल्टर पुराना होने के कारण इसका मलबा अपने आप ही गिरने लगता है। इसलिए इसको नया बनाया जाना चाहिए। ताकि सवारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

- मातूराम पायल, ग्रामीण।

----

गांव के पुराने बस स्टैंड पर सवारियों के बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए। बिना बस क्यू शेल्टर के सवारियों को यहां खड़े होने में भी परेशानी होती है। बस क्यू शेल्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके नवनिर्माण की आवश्यकता है।
- दयानंद, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed