फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CRPF jawan Kulwant Singh passes away due to cancer; bid a final farewell with military honours.

Bhiwani News: कैंसर से सीआरपीएफ जवान कुलवंत सिंह का निधन, सैन्य सम्मान से दी अंतिम विदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan Kulwant Singh passes away due to cancer; bid a final farewell with military honours.
 कुलवंत की अंतिम यात्रा के दौरान उप​स्थित ग्रामीण। 
ढिगावामंडी। गांव पहाड़ी के लाल और सीआरपीएफ की 137वीं बटालियन उदयपुर में तैनात जवान कुलवंत सिंह (41) का कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। शुक्रवार को पैतृक गांव पहाड़ी में उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव गिगनाऊ से पहाड़ी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई और देशभक्ति के जयकारों के बीच पूरे गांव ने नम आंखों से अपने लाल को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह वर्ष 2004 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। 137वीं बटालियन के परिपत्र के अनुसार उनका निधन 22 अगस्त की शाम करीब छह बजे गांव स्थित उनके घर पर हुआ। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और जम्मू व दिल्ली में लंबे समय तक उपचाराधीन रहे। वर्तमान में मेडिकल लीव पर गांव आए हुए थे।
विज्ञापन

गांव गिगनाऊ से पहाड़ी तक जवान के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन में रखा गया। इसके साथ बाइक और गाड़ियों का काफिला तिरंगा लेकर चल रहा था। देशभक्ति के जयकारों के बीच अंतिम यात्रा गांव पहाड़ी पहुंची। अंतिम संस्कार के दौरान सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। सेना के सहायक लेफ्टिनेंट राकेश कुमार ने जवान के बड़े बेटे विपुल को तिरंगा सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलवंत सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा विपुल मर्चेंट नेवी में कार्यरत है जबकि छोटे बेटे सरीन ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की है। उनकी पत्नी ममता देवी गृहिणी हैं। माता सावित्री और पिता रामशरण गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। छोटा भाई दिनेश गेस्ट टीचर है। बहन सुमन देवी का भी भाई के निधन पर रो-रोकर बुरा हाल रहा।

अंतिम यात्रा में कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया, वीरेंद्र मान, पूर्व सैनिकों के अलावा गांव के सरपंच प्रतिनिधि रमेश, समाजसेवी नरेश और कमल सिंह मान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed