फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CRPF Head Constable Virendra Singh was cremated with military honours.

Bhiwani News: सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह पंचतत्व में विलीन, सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
CRPF Head Constable Virendra Singh was cremated with military honours.
हवलदार विरेन्द्र सिंह को  पुष्पचक्र अर्पित कर श्रदांजलि देते प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सागंवान।
तोशाम। सीआरपीएफ में तैनात हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह शनिवार को अपने पैतृक गांव बुशान में सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। 2 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में एक घटना में उनकी मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के दौरान उनके बेटे रवि ने चिता को मुखाग्नि दी और आसपास के गांवों से आए लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।
विज्ञापन

43 वर्षीय विरेन्द्र सिंह कालीरामन पिछले करीब 19 वर्षों से सीआरपीएफ में कार्यरत थे और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में तैनात थे। उनके परिवार में 14 वर्षीय बेटी रितिका, 10 वर्षीय बेटा रवि और दो भाई संजय कुमार व जगमेंद्र हैं। दिल्ली से आई सीआरपीएफ की टुकड़ी ने इंस्पेक्टर भरत सिंह के नेतृत्व में उन्हें सलामी दी। इस दौरान हवलदार अजय कुमार व सत्यनारायण के अलावा सिपाही प्रदीप कुमार, विष्णु, उपेंद्र, लक्ष्मीनारायण, संतोष कुमार, मोहन और दीप नारायण शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं सांसद धर्मबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी और राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी की ओर से प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, तहसील कार्यालय से कानूनगो राजेंद्र जाखड़, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर भरत सिंह तथा पुलिस विभाग के उप निरीक्षक अनिल कुमार ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में बहल थाना से सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, कैप्टन जय सिंह, सरपंच मेहर चंद, रमेश कुमार, विरेन्द्र संडवा, वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, ओमपाल पंघाल, पूर्व सरपंच महान सिंह, पूर्व सरपंच बीर सिंह, जेपी हसान, चेयरमैन कुलवीर धायल, सतबीर चेयरमैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed