{"_id":"6a91d61e90e53c230b053484","slug":"crowds-thronged-roadways-buses-on-raksha-bandhan-sisters-had-to-travel-standing-up-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156159-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़, बहनों को खड़े होकर करना पड़ा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़, बहनों को खड़े होकर करना पड़ा सफर
विज्ञापन
लोहारू बस स्टैंड पर बसों के अंदर महिलाओं के लिए व्यवस्था कराते पुलिस कर्मी
भिवानी। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रही महिलाओं को रोडवेज बसों में भीड़ के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से ही बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी और बसों में सीटें नहीं मिलने पर उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ा।
रोडवेज प्रशासन ने सभी रूटों पर बसों की व्यवस्था की लेकिन कुछ ग्रामीण रूटों पर महिलाओं को गर्मी में घंटों बस का इंतजार करना पड़ा।
छोटे बच्चों और सामान के साथ सफर करने पहुंची महिलाओं को गर्मी और भीड़ के कारण काफी परेशानी हुई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए बस स्टैंड पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। उन्होंने भीड़ के दौरान बसों में व्यवस्था बनाने का प्रयास किया। रोडवेज अधिकारी भी लगातार मॉनिटरिंग करते रहे और रूटों पर समय से बसों के संचालन के निर्देश देते रहे।
शुक्रवार को करीब 1500 महिलाओं ने रोडवेज बसों में सफर किया। शनिवार दोपहर 12 बजे तक महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
लोहारू बस स्टैंड में पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
लोहारू। रक्षाबंधन पर्व पर लोहारू बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष सुरक्षा और सहायता व्यवस्था संभाली। थाना प्रभारी ने बस स्टैंड पर करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई ताकि पर्व के दौरान बहनों और अन्य यात्रियों को परेशानी न हो।
पुलिसकर्मियों ने बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ बसों में चढ़कर चेकिंग की। परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई और उनके कागजात भी जांचे गए ताकि रक्षाबंधन पर किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
सतनाली रूट पर बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। इससे बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ यात्रियों को सामान सहित बसों में बैठने में मदद की। ईआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों अमित, राजेश, हरिसिंह, नितिन सहित अन्य कर्मचारियों ने यात्रियों की सहायता की।