Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crowd of patients gathers at the Civil Hospital's OPD following a three-day holiday

Bhiwani News: तीन दिन के अवकाश के बाद नागरिक अस्पताल की ओपीडी में जुटी मरीजों की भीड़

Wed, 11 Nov 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 11 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients gathers at the Civil Hospital's OPD following a three-day holiday
नागरिक अस्पताल में एक ही पंजीकरण खिड़की में लगे महिला, पुरुष व बुजुर्ग मरीज
भिवानी। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज व नागरिक अस्पताल की ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) मंगलवार को एक बार फिर शुरू हो गई। दिवाली के तीन दिन के अवकाश के दाैरान अस्पताल बंद रहने के कारण क्षेत्र के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों और शहरी वार्डों से बड़ी संख्या में मरीज मंगलवार को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने पहुंचे।
विज्ञापन

ओपीडी खुलने की सूचना मिलते ही सुबह से ही पंजीकरण काउंटरों पर मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए सिर्फ एक ही काउंटर खुलने से लोगों को काफी परेशानी हुई। महिला, पुरूष व बुजुर्ग एक ही लाइन में खड़े हो कर पर्ची कटवाते रहे।
विज्ञापन

तीन दिन के अवकाश से पुराने और नए दोनों ही तरह के मरीजों की संख्या का दबाव अस्पताल की व्यवस्थाओं पर देखने को मिला। भीड़ के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह अस्पताल पहुंचने वाले कई मरीजों को लाइन में लगकर पर्ची बनवाने, आवश्यक जांच कराने और संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक के कमरे तक पहुंचकर परामर्श लेने में कुल मिलाकर लगभग तीन से चार घंटे का लंबा समय लग गया। विशेषकर बुजुर्ग, महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावकों को इस दौरान घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
----------------------------

फिजिशियन और हड्डी रोग विभाग में सबसे अधिक दबाव
अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ जनरल मेडिसिन (फिजिशियन), हड्डी रोग विभाग (ऑर्थोपेडिक्स), स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग तथा बाल रोग विभाग में दर्ज की गई। मौसम में हो रहे बदलाव और त्योहारी सीजन के खान-पान के चलते वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट से जुड़ी समस्याएं और जोड़ों के दर्द के मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे।
इस बारे में अस्पताल प्रभारी डॉ. बलवान सिंह ने कहा कि तीन दिन के अवकाश के बाद ओपीडी खुलने पर मरीजों की संख्या में अचानक भारी वृद्धि होना स्वाभाविक है। इसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त काउंटरों को सक्रिय करने और मरीजों को जल्द से जल्द राहत देने के प्रयास किए गए हैं। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को समय से उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed