फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crowd of patients gathering outside orthopedics OPD and X-ray room

Bhiwani News: हड्डी रोग ओपीडी और एक्सरे कक्ष के बाहर लग रही मरीजों की भीड़

Sat, 05 Apr 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 05 Apr 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients gathering outside orthopedics OPD and X-ray room
​भिवानी के नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी भीड़। 
भिवानी। बदलती जीवनशैली के कारण लोगों में मोटापा, शरीर दर्द, जोड़ों का दर्द के साथ ही सर्वाइकल दर्द जैसी समस्या देखी जा रही है। इसके कारण शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों में दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास मरीजों की सुबह से शाम तक भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में स्थित हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 200 से 250 मरीज आते हैं। वहीं दर्द के कारणों का पता करने के लिए चिकित्सक के द्वारा एक्सरे जांच का प्रयोग किया जा रहा है। इस कारण एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लग जाती है।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 280 मरीज एक्सरे करवाने आते हैं। मरीज सुबह से शाम तक अपनी बारी आने का इंतजार करते रहते हैं। चिकित्सक ओपीडी में आने वाले दर्द के मरीजों को व्यायाम व थैरेपी के साथ दवा लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
क्यों बढ़ रहा है शरीर दर्द
जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष श्योराण के अनुसार बदलती जीवनशैली व खान-पान भी इसका मुख्य कारण हो सकता है। इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों में विटामिन डी की कमी भी कारण हो सकता है। युवा काम के सिलसिले में घरों से बाहर रहते हैं। इस कारण पौष्टिक आहर लोगों को नहीं मिल पाता। वहीं कुछ लोग व्यायाम व घूमने-फिरने से दूरी बना रहे हैं। इसलिए लोगों में इस तरह के दर्द पनपना शुरू हो जाते हैं। यहीं कारण है कि लोगों में सर्वाइकल दर्द, जोड़ों का दर्द के साथ शरीरी दर्द उभर कर आ रहा है। वहीं कुछ मरीजों में यूरिक एसिड, कोलेस्ट्राल, बीपी व शुगर की समस्या भी देखी जा रही है। ये भी लोगों में शरीर दर्द की समस्या बढ़ा रहे हैं।
------
कैसे करें बचाव
लोगों को पर्याप्त मात्रा में विटामिन युक्त खाद्य सामग्री का सेवन करना चाहिए। प्रतिदिन सैर व व्यायाम के लिए कम से कम दिनभर में 30 मिनट जरूर निकालें। दिनभर में कुछ कदम पैदल जरूर चलें। दर्द निवारक तेल से दर्द वाली जगह पर मसाज जरूर करें। शरीर में दर्द होने पर तुरंत अपने नजदीकी हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श करें।

------
बदलती जीवनशैली के कारण कुछ लोगों में दर्द की समस्या देखी जा रही है। इस कारण लोगों को अपने खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है। विटामिन व पौष्टिक युक्त भोजन का सेवन करें। इसके साथ ही दर्द के मरीजों को तुरंत नजदीकी हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श कर उपचार शुरू करना चाहिए।
- डॉ. मनीष श्योराण, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed