फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth arrested on charges of theft, public the beat

चोरी के आरोप में युवक पकड़ा, पब्लिक ने की धुनाई

Wed, 18 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 18 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी में देर रात करीब 11 बजे बंद मकान से चोर पकड़ने पर हंगामा हुआ। जुटी भीड़ ने पकड़े गए युवक की अच्छी खासी धुनाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना है कि तीन चोर थे और दो भागने में कामयाब रहे। वहीं पुलिस का कहना है कि पकड़ा गए युवक की मानसिक हालत खराब है और उसके परिजनों को बुलाया गया है। अभी किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मामला रात करीब 11 बजे का है। कृष्णा कॉलोनी में जगदीश पुत्री पाठशाला के पास जगदीश नामक व्यक्ति के बंद मकान से एक युवक को पकड़ा गया। युवक पकड़े जाने पर कॉलोनी में चोर पकड़ने की बात फैल गई और खासी संख्या में कॉलोनी वासी एकत्रित हो गए। पकड़े गए युवक की अच्छी खासी धुनाई कर दी गई। इसके बाद पुलिस को सूचित कर बुलाया गया। अर्धनग्र हालत में पकड़े युवक को दिनोद गेट चौकी पुलिस अपने साथ चौकी ले गई। पूछताछ में सामने आया कि युवक राजस्थान के धोलपुर का रहने वाला है और उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। घर से लापता है और परिजन उसे खोज रहे है। कॉलोनी वासी प्रेम कुमार, राजेश ने बताया कि जगदीश का मकान लंबे समय से बंद है और वह बाहर रहता है। रात को इस घर से एक चोर पकड़ा गया। पकड़े जाने पर युवक ने बताया कि उसके दो साथी भाग गए है। युवक ने अपने आपको राजस्थान का बताया। पकड़े जाने पर ये पागल होने का नाटक करते है।
विज्ञापन

मामले में दिनोद गेट चौकी से एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक पुलिस चौकी में है मगर उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। पहले वह एक हलवाई की दुकान में काम करता था। अब परिजनों को सूचित कर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed