फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman's body found hanging on a noose

फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Fri, 29 Jan 2016 01:18 AM IST
भिवानी ब्यूरो
भिवानी ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। मंढाणा गांव में एक महिला का शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के भाई के आरोप पर पुलिस ने मृतका के पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला बुधवार शाम का है। मंढाणा गांव वासी महिला सरोज(24) का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मुंढाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के मायके जुई से भी परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई राजेश ने बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2012 में जुई वासी संजय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन को तंग किया जा रहा था। इस बाबत अनेक दफा पंचायत भी हुई। अब उसकी बहन को ज्यादा तंग किया जा रहा था। उसकी बहन को करीब डेढ़ साल की एक बच्ची है। मामले में मुंढाल चौकी से एसआई जगबीर सिंह ने बताया कि महिला सरोज की मौत मामले में उसके पति संजय, तीन ननद और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed