{"_id":"611cb03e8ebc3e432d7f2d73","slug":"woman-killed-her-one-and-half-month-old-baby-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: भिवानी में महिला ने घोंटा डेढ़ माह की बच्ची का गला, एक साल पहले किया था अंतर जातीय प्रेम विवाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवानियत: भिवानी में महिला ने घोंटा डेढ़ माह की बच्ची का गला, एक साल पहले किया था अंतर जातीय प्रेम विवाह
Wed, 18 Aug 2021 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:31 PM IST
सार
पीपली वाली जोहड़ी निवासी मोहन ने एक साल पहले वैशाली से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जाति अलग-अलग थी।
विज्ञापन
बच्चे की हत्या
- फोटो : DEMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी की आंबेडकर कॉलोनी स्थित पीपली वाली जोहड़ी निवासी एक महिला ने अपनी डेढ़ माह की दूधमुंही बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी। महिला ने मंगलवार देर रात वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी संदीप शर्मा और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सकों के बोर्ड ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया है। महिला के पति की शिकायत पर महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पीपली वाली जोहड़ी निवासी मोहन ने एक साल पहले वैशाली से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जाति अलग-अलग थी। डेढ़ माह पहले वैशाली ने एक बच्ची को जन्म दिया था। उसका नाम जिया रखा गया। बुधवार रात को वैशाली ने दूधमुंही बच्ची जिया का बेरहमी से गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पीपली वाली जोहड़ी निवासी मोहन ने एक साल पहले वैशाली से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जाति अलग-अलग थी। डेढ़ माह पहले वैशाली ने एक बच्ची को जन्म दिया था। उसका नाम जिया रखा गया। बुधवार रात को वैशाली ने दूधमुंही बच्ची जिया का बेरहमी से गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन