फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vigilance in Bhiwani caught the SDO of Pollution Control Board taking a bribe of 28 thousand rupees

विजिलेंस की कार्रवाई: भिवानी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

Mon, 18 Apr 2022 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 10:47 PM IST
सार

करनाल स्पेशल विजिलेंस ने भिवानी में आरोपी को पकड़ा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक डीएसपी व राज्य चौकसी ब्यूरो करनाल इंस्पेक्टर ने कार्रवाई की। खानक में क्रशर मालिक से 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। 30 हजार में सौदा तय हुआ था।

विज्ञापन
Vigilance in Bhiwani caught the SDO of Pollution Control Board taking a bribe of 28 thousand rupees
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में राज्य चौकसी ब्यूरो करनाल व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम ने सोमवार को भिवानी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ को 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी एसडीओ ने तोशाम क्षेत्र के खानक में एक क्रशर मालिक से एनओसी देने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में 30 हजार में एसडीओ के साथ सौदा तय हो गया था। दो हजार रुपये आरोपी पहले ले चुका था, जबकि बाकी के 28 हजार रुपये सोमवार को देने के लिए क्रेशर मालिक को भिवानी एक ठिकाने पर बुलाया था, जहां संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक के डीएसपी संदीप गुलिया व राज्य चौकसी ब्यूरो स्पेशल टीम करनाल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने सोमवार दोपहर को भिवानी पहुंचकर एनओसी के नाम पर रिश्वत मांगने वाले जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ मोहित मुदगिल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वहीं आरोपी से संयुक्त टीम ने पाउडर लगे दो-दो हजार के 14 नोट भी बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी एसडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत हिसार विजिलेंस थाने में केस दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है। करनाल स्पेशल विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि तोशाम क्षेत्र के खानक स्थित एक क्रशर मालिक ने विभाग के टोल फ्री नंबर पर रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। इसके बाद करनाल की स्पेशल विजिलेंस टीम ने यहां पहुंचकर मामले में कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेब में रुपये डालते ही एसडीओ को पकड़ लिया
वहीं मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक के डीएसपी संदीप गुलिया ने बताया कि हर दो साल में क्रशर मालिक को जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अपना लाइसेंस रिन्यू कराना होता है। इसी को लेकर क्रशर मालिक ने जनवरी में जिला प्रदूषण विभाग में एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन एसडीओ मोहित मुदगिल मामले को टालता रहा और क्रशर मालिक से लाइसेंस रिन्यू कराने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

मगर क्रशर मालिक के साथ 30 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। दो हजार रुपये क्रशर मालिक ने पहले दे दिए थे, जबकि बाकी के 28 हजार रुपये की रिश्वत लेने के लिए एसडीओ ने क्रशर मालिक को भिवानी बुला लिया था। टीम ने क्रशर मालिक को पाउंडर लगे दो-दो हजार के 14 नोट थमाए और फिर उसे एसडीओ के बताए पते पर भेज दिया।

एसडीओ ने जैसे ही रिश्वत के पैसे लेकर जेब में डाले टीम वहां पहुंच गई और एसडीओ के हाथ धुलाए तो उनका रंग गुलाबी हो गया। डीआरओ विजय कुमार को कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

 

विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर एक क्रशर मालिक ने रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। ठेकेदार ने अपना नाम गुप्त रखे जाने का अनुरोध किया था। स्पेशल विजिलेंस टीम ने भिवानी पहुंचकर जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ मोहित मुदगिल को रंगे हाथ रिश्वत के पैसे लेते हुए गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हिसार विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। उसे मंगलवार सुबह भिवानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। - इंस्पेक्टर सुमित कुमार, इंचार्ज, स्पेशल विजिलेंस टीम करनाल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed