फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two monitor and a printer theft from principal office

प्रिंसिपल ऑफिस से दो मॉनिटर, प्रिंटर चोरी

Sat, 24 Oct 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Sat, 24 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ऑफिस से बृहस्पतिवार को दो मॉनीटर व प्रिंटर चोरी कर लिए। इस दौरान सूचना देने के बाद भी करीब 24 घंटे बाद पुलिस पहुंची। स्कूल का सारा रिकार्ड कंप्यूटर में था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल शिव कुमार ने बताया कि चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर प्रिंसिपल कार्यालय का ताला कुंडी समेत उखाड़ दिया। इसके बाद वे कार्यालय से दो मॉनीटर व एक प्रिंटर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


चोरी हुए सामान की कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई जा रही है प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल रिकार्ड और डाटा इसी कंप्यूटर सिस्टम में था। इससे स्कूल प्रशासन को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वैसे तो स्कूल में हर समय चौकीदार रहता है। वहीं चौकीदार आनंद ने बताया कि उसकी पत्नी को पांव में चोट लगने के कारण वह दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पत्नी के लिए दवाई देने सामान्य अस्पताल के सामने एक मेडिकल स्टोर पर गया था।

वहां से करीब साढ़े चार बजे लौटा तो प्रिंसिपल ऑफिस खुला था। अंदर जाकर देखा तो कंप्यूटर सिस्टम चोरी हो चुके थे। उसने इसकी सूचना प्रिंसिपल को दी और टीआईटी चौकी में शिकायत की लेकिन पुलिस कर्मियों ने प्रिंसिपल को बुलाने की बात कही।


करीब 24 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे टीआईटी चौकी पुलिस स्कूल पहुंची और निरीक्षण किया। मामले में पुलिस फिलहाल चौकीदार से पूछताछ करने में जुटी है। टीआईटी चौकी इंचार्ज बीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed