फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two dies in two road accidents in Bhiwani of Haryana

भिवानी में दो सड़क हादसे: एक में बेसहारा पशु ने तीन बच्चों से छीना पिता का सहारा, दूसरे में तीन साल की मासूम बच्ची की मौत

Mon, 09 May 2022 03:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 May 2022 03:12 AM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पास लावारिस पशु आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसमें हलवाई की मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two dies in two road accidents in  Bhiwani of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लावारिस पशु लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। शनिवार रात हरियाणा के भिवानी में हांसी रोड पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पास लावारिस पशु के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे उस पर सवाल हलवाई की मौत हो गई जबकि एक युवक की टांग में फ्रैक्चर आया तो एक के सिर में गंभीर चोट आई। घायलों को हांसी के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है।

विज्ञापन


वहीं हलवाई की मौत से उसके तीन छोटे बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया। ऐसा हादसा पहली बार नहीं है। भिवानी में अब तक अनेक दफा लावारिस पशु किसी से पिता तो किसी से इकलौता बेटा व अन्य सहारा छीन चुके हैं। कागजों में तो शहर कैटल फ्री हो चुका है मगर धरातल पर अभी लावारिस पशुओं का जमावड़ा है।
विज्ञापन


हादसा शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। हांसी की नहर कॉलोनी वासी 36 वर्षीय अशोक सैनी दो अन्य युवाओं इसी कॉलोनी वासी मोहित और सौरभ के साथ तोशाम के पास एक गांव में शादी समारोह में आए थे। वे हलवाई का काम करते हैं। रात को शादी समारोह से लौट रहे थे। जब वे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पास पहुंचे तो लावारिस पशु अचानक उनकी बाइक के सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में घायल तीनों को उपचार के लिए नागरिक अस्प्ताल की इमरजेंसी लाया गया। जहां अशोक सैनी को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन बाकी दोनों घायलों को उपचार के लिए हांसी के एक अस्पताल ले गए। हादसे में मोहित के पांव में फ्रैक्चर हुआ, जिसका रविवार को ऑपरेशन हुआ। वहीं युवक सौरभ के सिर और हाथ में चोट आई है।

कितनों को बेसहारा करेंगे लावारिस पशु
लावारिस पशु औसतन हर रोज हादसों का कारण बन रहे हैं। शहर की बात करें तो अनेक लोगों की जिंदगी लील चुके हैं। किसी को टक्कर मारकर तो कहीं अचानक बीच सड़क आकर। स्कूटर सवार एक हेडमास्टर की मौत के बाद तो उनकी पत्नी ने नगर परिषद पर केस भी किया था और कोर्ट ने 20 लाख रुपये नप को देने के निर्देश दिये थे। जिलेभर में अब तक करीब 25 लोगों की जान लावारिस पशुओं के कारण जा चुकी है।

ये है शहर के प्रमुख हादसे

  •  वर्ष 2018 में सेक्टर-13 में लावारिस पशु ने बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षक को टक्कर मारी, जिससे उनकी पसलियों में फ्रैक्चर आए। वे करीब महीना भर पीजीआई में रहे और बाद में दम तोड़ दिया।
  •  वर्ष 2018 में ही हुन्नामल प्याऊ के पास हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वह ऑटो में सवार था और अचानक लावारिस पशु आने से हादसा हुआ। वह परिवार का इकलौता सहारा था।
  •  दादरी गेट के पास से गुजर रहे स्कूटर सवार एक प्राइवेट स्कूल के हेडमास्टर की मौत हुई।
  •  राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बाइक सवार एक दुकानदार की मौत हुई।
  •  चांग गांव में एक बुजुर्ग महिला को सांड़ ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हुई
  •  सेवा नगर में एक महिला को लावारिस पशु ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हुई।
  • दो जनवरी 2019 को शांति नगर में सांड़ों की लड़ाई के दौरान चपेट में आने से निजी स्कूल बस के सहायक शांति नगर गली नंबर 13 वासी करीब 58 रवि कुमार की मौत हो गई।


कागजों में अभियान, धरातल पर अव्यवस्था
फाइलों में तो भिवानी कैटर फ्री भी हो चुका है, लेकिन कागजों में आज भी लावारिस पशु पकड़ों अभियान चल रहा है मगर धरातल पर स्थिति कुछ और ही बयां कर रही है। शहर के रोहतक रोड, पुराना बस स्टैंड, कृष्णा कॉलोनी, चारा मंडी, ऑटो मार्केट, दादरी रोड, हांसी रोड, दादरी गेट, रोहतक गेट, घंटाघर चौक, दिनोद गेट, बावड़ी गेट, सब्जी मंडी, अनाजमंडी, नया बाजार में लावारिस पशुओं का जमकर लगा रहता है। ये लावारिस पशु हर रोज हादसों का सबब बन रहे हैं। लावारिस पशुओं को रोकने के लिए नंदीशाला बनाई है मगर यहां अक्सर चारे की समस्या रहती है। नगर परिषद के पास लावारिस पशु पकड़ने के लिए न कर्मचारी है और न ही संसाधन। ऐसे में सारे अभियान कागजों में ही चल रहे हैं।

भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची की मौत

भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर गांव खरककलां के समीप सीएनजी पेट्रोल पंप के पास एक गाड़ी को दूसरी गाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से एक गाड़ी सीएनजी पेट्रोल पंप की लोहे की जाली से जा टकराई जबकि दूसरी गाड़ी डिवाइडर से टक्कराकर दुकान में घुसते-घुसते बच गई। इस सड़क हादसे में गाड़ी में सवार तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के करीब छह लोगों को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही खरककलां पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। 

सदर पुलिस को दिए बयान में दिल्ली के नांगलोई निवासी कर्मवीर ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उनके पड़ोस में गांव सैय निवासी प्रदीप का परिवार रहता है। रविवार सुबह करीब 11 बजे प्रदीप के परिवार के सदस्य उसकी गाड़ी में अपने गांव सैय मेें पूजा पाठ के लिए आ रहे थे। गाड़ी में प्रदीप के पिता सतपाल, सतपाल की पत्नी बाला, पुत्रवधू पूजा, पौती दीवांशी और रिद्धी सवार थे।

गाड़ी कर्मवीर चला रहा था। जब उनकी गाड़ी गांव खरककलां के समीप सीएनजी पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार आ रही दूसरी गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में टक्कर लगने के बाद उनकी गाड़ी पेट्रोल पंप के लोहे की जाली से जा टकराई और दूसरी गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ दुकान में घुसते-घुसते बची।

आरोपी सड़क हादसे के बाद अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। जबकि कर्मवीर की गाड़ी में सवार सभी को गंभीर चोटें आईं। सड़क हादसे में सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भिवानी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन साल की दीवांशी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। खरककलां पुलिस चौकी के जांच अधिकारी अजमेर ने बताया कि नांगलोई निवासी कर्मवीर की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है वहीं दीवांशी के शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed