फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused of forgery in recruitment examination arrested in Bhiwani of Haryana

भिवानी: पैसे लेकर पेपर कराने वाले गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, दूसरों से दिलाते थे परीक्षा

Fri, 11 Feb 2022 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Feb 2022 10:33 PM IST
सार

आरोप है कि परीक्षार्थी की जगह जाली दस्तावेजों के सहारे दूसरे को बैठा परीक्षा दिलाते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पकड़ा। 

विज्ञापन
Two accused of forgery in recruitment examination arrested in Bhiwani of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में सिटी पुलिस ने सरकारी नौकरियों के लिए पैसे लेकर पेपर कराने वाले गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सिटी थाना के निरीक्षक रवींद्र कुमार को सुरक्षा एजेंट ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि भिवानी के नागरिक अस्पताल के आसपास एक गिरोह सक्रिय है।

विज्ञापन


यह गिरोह केंद्रीय एवं हरियाणा सरकार की नौकरियों के लिए पैसे लेकर जाली दस्तावेजों के लिए सहारे परीक्षार्थी की जगह दूसरे को परीक्षा में बैठाते थे। इस मामले में सिटी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।  
विज्ञापन


सिटी पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली बीटीएम पुलिस चौकी के एएसआई नरेंद्र की टीम ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी की पहचान सन्नी वासी डोहकी चरखी दादरी के रूप में हुई, जिसे भिवानी के देवीलाल चौक से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरा आरोपी सतपाल वासी सिधनवा को गांव लोहानी से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पेपर में बायोमेट्रिक मिलान करने की जिम्मेदारी लेकर पैसे लिया करते थे। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी है, वहीं इस गिरोह के अन्य गुर्गों की भी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed