{"_id":"579caf264f1c1b704721e476","slug":"train-accident-death-charkh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार-रेवाड़ी रेलमार्ग पर कोसली स्टेशन के समीप शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव श्यामनगर निवासी पूर्व सैनिक के रूप में हुई है। शुक्रवार रात दादरी जीआरपी को सूचना मिली कि कोसली के पास रेलवे ट्रेक के पास एक शव पड़ा हुआ है।
जांच अधिकारी एएसआई सत्यपाल ने बताया कि मृतक की पहचान कोसली के पास स्थित गांव श्यामनगर के राजेश यादव के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक कोसली के एक निजी अस्पताल से उपचार करवाने के बाद घर लौट रहा था। रेलवे टैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।