फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   three member of chain sneching arrest

चेन स्नेचिंग गिरोह के तीन सदस्य काबू

Sat, 24 Oct 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Sat, 24 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
ऑटो, बसों में महिलाओं की चेन तोड़ने वाले पांच सदस्यीय बंजारा गिरोह के तीन सदस्य सीआईए पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। तीनों ने पूछताछ में भिवानी की पांच वारदातों के अलावा सोनीपत, रोहतक, आगरा में भी चेन स्नेचिंग करने की बात कबूली है।
विज्ञापन


सीआईए पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि ऑटो मार्केट देवीलाल चौक के पास के चेन स्नेचरों का गिरोह खड़ा है। सीआईए पुलिस ने एएसआई मंजीत के नेतृत्व में छापा मारा तो वहां खड़े गिरोह के सदस्यों ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने दो व्यक्तियों व एक महिला का गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उनके साथ करीब ढाई साल की बच्ची भी थी। तीनों ने पूछताछ में भिवानी में चेन स्नेचिंग की पांच वारदातें कबूली। इनमें एक दादरी में तीन, सिविल लाइन थान क्षेत्र और सदर थाना क्षेत्र की एक-एक वारदात शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रोहतक में दो वारदात, सोनीपत में तीन और आगरा में एक वारदात की बात कबूली। तीनों आरोपियों की पहचान साल्हावास निवासी महेश, उसकी पत्नी रेखा और उत्तर प्रदेश वासी राजपाल के रूप में हुई। इस दौरान गिरोह के दो सदस्य फरार हो गए। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

यूं करते थे चेन स्नेचिंग
गिरोह में दो महिलाएं शामिल थी तो एक बच्चे के सहारे चेन स्नेचिंग की घटना को वारदात देती थी। शहर के मुख्य मार्गों पर ये महिलाएं नजर रखती थी कि किस ऑटो में एक महिला है जो चेन पहने हुए है। उसी ऑटों में बैठती और पहले से बैठी महिला के दोनों ओर बैठती।


बैठने के दौरान बच्चे के पांव या अन्य बहाने से महिला को छूती और जब महिला हटने या पांव लगने से गंदे हुए कपड़े को झाड़ती तो ये चेन तोड़ लेती। इसके अलावा बसों में चढ़ती महिलाओं को अपना निशाना बनाती। बच्चा पकडने के बहाने से चेन स्नेचिंग करती। इनके पुरुष साथी थोड़ी दूरी पर ही कार या अन्य वाहन में रहते जो तुरंत भागने में मदद करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed