फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   thieft, 5 arrest, police, bhiwani, hindi news

शहर में चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य काबू

Fri, 19 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 19 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
thieft, 5 arrest, police, bhiwani, hindi news
arrested - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में पिछले काफी समय से सक्रिय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने दबोच लिया है। पकड़े गए चोरों ने करीब आधा दर्जन चोरी की वारदात कबूली वहीं उनसे नगदी व मोबाइल की बरामदगी हुई। पुलिस चोरों से पूछताछ में जुटी है। एंटी व्हीकल स्टाफ की टीम इंचार्ज कृष्ण कुमार मलिक के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में छापेमारी कर पांच युवकों को काबू किया। वे यहां यात्रियों का सामान चोरी करने की तैयारी में थे।
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने एक के बाद एक चोरी की वारदातों का खुलासा किया। पकड़े गए चोरों की पहचान दुर्गा कॉलोनी वासी तक्ष्य, प्रवीण, सूरज, छोटू, ब्रह्मा कॉलोनी वासी विकास के रूप में हुई। चोरों से खुलासा हुआ कि पिछले सप्ताह ही इन्होंने बीटीएम चौक स्थित श्याम मंदिर में छत्र व अन्य सामान चोरी किया। शहर थाना के पास एक शोरूम से60 हजार की नगदी चोरी की। विकास ने बवानीखेड़ा में एक घर से नगदी व आभूषण चोरी किञए। बल्लभढ़ में भी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए नगदी व आभूषण चोरी किए। दुर्गा कॉलोनी में एक घर से लैपटॉप व नगदी चोरी की। पकड़े गए युवकों की उम्र 20 से 25 वर्ष है। पुलिस ने चोरी के आरोपी तक्षय से 92 सौ रुपये, प्रवीण से 64 सौ, सूरज से 86 सौ, छोटू से साढ़े सात हजार व विकास से 12 सौ रुपये व सिम बरामद की। चोरों को पकडने वाली टीम में इंचार्ज कृष्ण कुमार मलिक के अलावा ईएसआई प्रताप सिंह, एचसी सुभाष व देवेंद्र, सिपाही विकास, दीपक व सुनील कुमार शमिल रहे।
विज्ञापन


जहां नौकरी की वहीं चोरी की, पंजाब गए घूमने
बिचला बाजार में 16 जुलाई को शुभम के जूते के शोरूम से 60 हजार की नगदी चोरी कर ली गई। पुलिस ने जो चोर पकड़े गए है, उनमें एक युवक तक्ष्य है जो इसी दुकान पर काम करता था। उसी ने नगदी चोरी की प्लानिंग बनाई और उसे ही जानकारी थी कि शोरूम में कहां क्या रखा है। रात को 60 हजार की नगदी चोरी करने के बाद सभी पंजाब में घूमने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed