फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The shutter of the shop out, cash flown from homes

दुकान का शटर उखाड़ा, घरों से नगदी उड़ाई

Fri, 08 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 08 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
The shutter of the shop out, cash flown from homes
chori
भिवानी। भारत नगर में चोरों ने एक दुकान का शटर उखाड़ हजारों की नगदी ले उड़े वहीं भारत नगर में ही एक मकान से करीब 16 हजार की नगदी और मोबाइल चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं नांगल गांव में चोर दो मकानों से लाखों के आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके का मुआयना किया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोरों का पहला निशाना बनी भारत नगर में राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे वाली गली की गणेश डिजीटल फोटो स्टूडियो दुकान। दुकान संचालक सुभाष ने बताया कि रात को दुकान बंद करके गया था। सुबह करीब चार बजे चोरों ने शटर उखाड़ा और शीशा तोड़ा। शीशा टूटने की आवाज से पड़ोसी जाग गए और देखा तो चोर भाग निकले। सुभाष ने बताया कि पड़ोसियों ने बताया कि दो चोर गली में खड़े होकर निगरानी कर रहे थे और एक अंदर गया हुआ था। पड़ोसियों के उठने से चोर दुकान से सिर्फ करीब साढ़े चार हजार की नगदी ही ले जा सके। 
विज्ञापन


चोरों का दूसरा निशाना भारत नगर वासी ही प्रेम प्रकाश बना। चोर प्रेम के घर घुसे और नगदी और फोन चोरी कर ले गए। सब्जीमंड़ी में सब्जियों की दुकान चलाने वाले प्रेम प्रकाश ने बताया कि वह सुबह साढ़े चार बजे उठा था और हाथ-मुंह धोकर दोबारा सो गया। करीब पौने पांच बजे उसे महसूस हुआ कि उसके गले से कोई उसकी चेन खोल रहा है। इस पर वह उठा तो कोई युवक था, जो भाग निकला। प्रेम प्रकाश ने बताया कि चोर कमरे में ही लटकी उसकी शर्ट से करीब नौ हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा बेटी का पर्स था, जिसमें एक मोबाइल व करीब चार-पांच हजार की नगदी थी। जिसे चोर ले गए। सूचना पर जैन चौक चौकी इंचार्ज जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 11

आभूषण और नगदी चोरी
चोरों ने नांगल गांव में राजबीर सिंह के मकान को निशाना बनाया। चोर मकान से करीब 70 हजार की नगदी व कुछ आभूषण चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजबीर सिंह ने बताया कि रात को चोर घर से एक सूटकेस, एक जोड़ी चांदी की पाजेब और करीब 70 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वे दूसरे कमरे में थे और चोरों ने बंद कमरे में चोरी की। सुबह उठे तो चोरी का पता लगा। मामले में सदर थाना से जांच अधिकारी एचसी धर्म सिंह ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मौके का निरीक्षण किया है, जांच की जा रही है।


 नगदी और मंगल सूत्र चोरी
नांगल गांव में ही चोरों ने जयबीर सिंह के घर भी चोरी की। चोर रात को मकान से एक मंगल सूत्र व करीब ढाई हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना सदर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और चोरी का मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed