फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The guard told police the Dtta pistol robbed at gunpoint by commission

पुलिस की पहरेदारी को धत्ता बता पिस्तौल की नोक पर आढ़ती से लूट

Tue, 10 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 10 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। मॉक ड्रिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा त्योहारी सीजन की तैयारियों के पुलिस के दावे धरे रहे गए और त्योहारी चहल-पहल के बीच बदमाश अनाज मंडी में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सोमवार देर शाम एक आढ़ती को पिस्तौल दिखा बाइक सवार नकाबपोश युवक 7500 रुपये लूट ले गए। आढ़ती ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना देर शाम करीब सवा सात बजे की है। अनाज मंडी की दुकान नंबर 75 में आढ़ती कृष्ण कुमार बैठा था। मुंह ढांपे बाइक पर सवार दो युवक आए। आढ़ती कृष्ण ने बताया कि चेहरे पर रूमाल बांधे एक युवक दुकान के अंदर आया और बिना किसी कारण उससे झगड़ने लगा। कहने लगा कि कपास बेचकर गया, जब क्या बोल रहा था। हाथापाई की। इसी दौरान दूसरा युवक भी अंदर आ गया और दरवाजा आधा बंद कर लिया। पहले वाले युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर रुपये मांगे। जिस पर उसने गल्ले से 75 सौ रुपये निकालकर उसे दे दिए। युवकों ने कहा कि इससे काम नहीं चलना और दो। आढ़ती ने बताया कि इसी दौरान उसका पोता बाहर खेल रहा था और उसने अंदर आने के लिए साइकिल से दरवाजा खोला। इस कारण युवकों का ध्यान हटा तो वह वहां से भाग निकला और शोर मचाया। इसी दौरान दोनों युवक बाइक से भाग निकले। आढ़ती का शोर सुनकर आसपास के अन्य दुकानदार भी एकत्रित हो गए। अनाज मंडी के सभी दुकानदार एकत्रित होकर अनाजमंडी चौकी पहुंचे और शिकायत कर आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। मामले में चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह ने बताया कि आढ़ती कृष्ण कुमार के करीब साढ़े सात हजार रुपये लूटे गए है। मामला दर्ज कर लिया है और युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed