फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The four-year-old girl raped by youth

युवक ने किया साढ़े चार वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म

Thu, 14 Jan 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Thu, 14 Jan 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। एक युवक ने साढ़े चार वर्ष की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में उपचार के लिए बच्ची को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव स्तर पर मामला को दबाने का भी प्रयास किया गया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक दसवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन

मामला बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव का है। मजदूर परिवार की एक करीब साढ़े चार वर्षीय बच्ची घर में खेल रही थी। पिता मजदूरी के लिए गया था और मां पानी लेने चली गई। तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर आया। बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया और बच्ची से दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची को देख परिजनों के होश उड़ गए। पहले बवानीखेड़ा के ही एक अस्पताल में जांच करवाई। दुष्कर्म का पता लगने के बाद गांव में ही कुछ लोगों की बैठक हुई और मामला दबाने का भी प्रयास किया गया। परिजन नहीं माने। रात करीब साढ़े 11 बजे बच्ची को सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी जांच की और उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

बच्ची की माता ने बताया कि बच्ची ने बताया है कि चाचा(आरोपी) उसे टॉफी दिलाने के बहाने घर से ले गया और दुष्कर्म किया। युवक बच्ची को लेकर आया तो बताया कि गिर गई। जिस कारण चोट लगी। वह युवक उसे घर छोड़ भाग गया। मामले में महिला थाना से जांच अधिकारी इंद्रावती ने बताया कि साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। बच्ची अस्पताल में भर्ती है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वह बालिग बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed