फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rs assaulting former Secretary of the Board attempted to rob

बोर्ड के पूर्व सचिव से मारपीट कर रुपये लूटने का प्रयास

Fri, 06 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Fri, 06 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
भिवानी क्षेत्र के गांव हुई में बोर्ड के पूर्व सचिव की गाड़ी रुकवाकर मारपीट की गई और दो लाख रुपये लूटने का प्रयास किया गया। 50 हजार रुपये छीन भी लिए गए। बाद में बाइक से भाग रहे युवकों का पीछा कर एक को काबू कर लिया गया। लिखित शिकायत में रुपये  छीनने का प्रयास का बयान दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला शाम करीब चार बजे का है। बोर्ड के पूर्व सचिव जगदीश सिहाग अपने हुई गांव के पेट्रोल पंप से दो लाख रुपये लेकर बाढड़ा क्षेत्र के ही गांव भांडवा के लिए रवाना हुए। पेट्रोल पंप से चले ही थे कि उनकी स्विफ्ट कार के आगे अचानक दो बाइक सवार युवक आए। युवकों ने रुकते ही गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और जगदीश सिहाग पर हमला कर दिया। युवकों ने रुपये छिनने का भी प्रयास किया। बताया जाता है कि छीना-झपटी में 50 हजार रुपये छीन भी लिए थे। बाद में युवकों ने भागने का प्रयास किया। मगर एक आरोपी पकड़ा गया। पुलिस को दिए बयान में जगदीश सिहाग ने बताया कि उसके साथ मारपीट कर उसके रुपये छिनने का प्रयास किया गया। मामले में बाढड़ा थाना प्रभारी देशराज सिंह ने बताया कि जगदीश सिहाग से मारपीट कर रुपये लूटने के प्रयास का मामला आया है। दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी पकड़ा गया है। जिसकी पहचान हुई गांव वासी कर्मबीर के रूप में हुई है। उसका दूसरा साथ भाग गया। उसकी पहचान गांव के ही युवक सुरेंद्र के रूप में हुई है। जल्द ही दूसरे आरोपी युवक को भी पकड़ लिया जाएगा। दोनों युवक शराब के नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed