Haryana:जेल से बाहर नहीं आना चाहती पति की हत्या करने वाली रवीना, ससुर ने दामाद को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
हरियाणा के भिवानी में यूट्यूबर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी रवीना अब जेल में है। उसके पिता ने बेटी से जेल में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद रवीना के पिता ने दामाद प्रवीन को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे भी किए हैं।
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में जेल पहुंची रवीना से उसके पिता ने सोमवार को मुलाकात की। रवीना ने पिता को देखा तो रो पड़ी। 5 मिनट की मुलाकात में वह रोती रही। पिता ने पूछा, ये सब क्या कर दिया। रवीना बोली- जवाब में रवीना ने कहा कि मेरे लिए वकील पर खर्चा मत करना। मेरी किस्मत में यही लिखा था, सरकारी वकील ही मेरा केस लड़ेगा। इसके बाद पिता घर लौट आए।
गांव जुड्डी निवासी रवीना के पिता प्रवीण का कहना है कि शादी के कुछ दिन बीते थे कि रवीना ने बताया था कि पति शराब पीता है। आए दिन बेटी के साथ ससुराल में मारपीट होती है। प्रवीन एक बार जुए में पैसे हार गया था। रवीना ने लोन लेकर उसका कर्जदारों से पीछा छुड़वाया। जिसकी किश्त वह अभी तक भर रही है। 2 किश्त अभी बाकी हैं। एक बार जेवर गिरवी रखकर भी रवीना ने पति को पैसे दिए थे।
यह भी पढ़ें: Haryana: आग से फसलों के नुकसान पर जल्द मिलेगा मुआवजा, सीएम नायब सैनी ने दिए निर्देश, किसानों को करना होगा ये काम
महिलाओं से बदतमीजी करता था प्रवीन
पिता ने आरोप लगाया है कि प्रवीन ने उसकी बेटी का सिलाई सेंटर बंद करा दिया था। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर रील्स बनाने लगी थी। पिता के मुताबिक रवीना का पति उसे खर्च नहीं देता था। कई बार उन्होंने बेटी को पैसे देकर ससुराल भेजा ताकि घर का खर्च चलता रहे। बेटी कब तक उसके सामने हाथ फैलाती, सिलाई की ट्रेड में आईटीआई से डिप्लोमा कर ही रखा था, यही सोचकर उसने क्षेत्र में ही सिलाई सेंटर खोल लिया था। मगर, उसका पति नशे में सिलाई सेंटर पहुंच जाता था। वह वहां आने वाली महिलाओं के साथ बदतमीजी करता था। इस कारण उसका सिलाई सेंटर भी बंद हो गया था।
यह भी पढ़ें: छोरे ने विदेश में गाड़ दिया लठ: 'जित जावैं हरियाणवी, लठ गाड़ कै आवैं हरियाणवी!', हिमांशु जाखड़ के कायल हुए सीएम सैनी
रवीना सबसे बड़ी बेटी
पिता ने बताया कि उनकी 2 बेटियां और एक बेटा है। इनमें रवीना सबसे बड़ी है। बेटा सबसे छोटा है। रवीना के बाद उसकी छोटी बहन की भी शादी हो चुकी है। बेटा बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। रवीना ने 10वीं कक्षा पास की थी। इसके बाद उसने भिवानी से सिलाई में आईटीआई से डिप्लोमा किया था। रवीना ने 10वीं कक्षा पास की ही थी कि शादी की बात चलने लगी।
उस लड़के को हम नहीं जानते
प्रेम नगर निवासी यूट्यूबर सुरेश से रवीना के संबंध पर पिता ने कहा कि हम उस लड़के को नहीं जानते, न कभी पहले मिले और न ही वह कभी रेवाड़ी में रवीना के साथ घर आया। उन्होंने जेल में मुलाकात के वक्त रवीना से इस बारे में पूछा था, इस पर बेटी ने उसे सहयोगी बताया। रवीना ने कहा कि हम नाटक में एक साथ रोल करते थे, इसके अलावा हमारे बीच कुछ नहीं है। मार्च के आखिरी दिनों में रवीना मायके आई थी। जब पुलिस रवीना को पकड़ने आई तो मुझे नहीं बताया गया। जब रवीना को कोर्ट में पेश किया जा रहा था तो पुलिस ने उन्हें सूचित किया था कि रवीना ही इस मामले में आरोपी मिली है।
यह भी पढ़ें : Haryana: ये कैसे भाई... सगे भाई की मौत का मनाया खूब जश्न, चिता की वीडियो बनाई... शराब भी पी, क्यों किया ऐसा?