फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Himanshu Jakhar won gold in javelin in Asian Under 18 Athletics Championship CM Naib Saini congratulated him

छोरे ने विदेश में गाड़ दिया लठ: 'जित जावैं हरियाणवी, लठ गाड़ कै आवैं हरियाणवी!', हिमांशु जाखड़ के कायल हुए सीएम

Mon, 21 Apr 2025 02:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Apr 2025 02:20 PM IST
सार

झज्जर के साल्हावास के हिमांशु जाखड़ सऊदी अरब के शहर दमम में आयोजित की गई एशियाई अंडर 18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिमांशु जाखड़ को बधाई दी है। 

विज्ञापन
Himanshu Jakhar won gold in javelin in Asian Under 18 Athletics Championship CM Naib Saini congratulated him
हिमांशु जाखड़ का गांव में स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के जैवलिन थ्रोअर हिमांशु जाखड़ के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी कायल हुए हैं। गत 15 मार्च से 18 मार्च तक सऊदी अरब के शहर दमम में आयोजित की गई एशियाई अंडर 18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झज्जर के साल्हावास के हिमांशु जाखड़ ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस जीत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिमांशु को बधाई दी है। सीएम नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी हैं। सीएम नायब सैनी ने लिखा है कि जित भी जावैं हरियाणवी, लठ गाड़ कै आवैं हरियाणवी!
विज्ञापन


प्रदेश के झज्जर जिले के गांव साल्हावास के लाल हिमांशु जाखड़ को सऊदी अरब में आयोजित अंडर-18 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!  आपके अद्भुत प्रदर्शन पर पूरे देश को गर्व है। यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी आप अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने धाकड़ खेल प्रदर्शन से देश का परचम लहराते रहेंगे।
विज्ञापन

Himanshu Jakhar won gold in javelin in Asian Under 18 Athletics Championship CM Naib Saini congratulated him
सीएम नायब सैनी ने दी बधाई। - फोटो : संवाद

हिमांशु गांव में हुआ जोरदार स्वागत
सोमवार को गांव में पहुंचने पर हिमांशु का स्वागत किया गया। उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमें हमारे युवा खिलाड़ियों पर गर्व हैं, जो विदेशों में जाकर भारत का डंका बजा रहे हैं।

राष्ट्रीय अंडर 18 प्रतियोगिता में जीता था गोल्ड
गत दिनों (पटना) बिहार में आयोजित की गई राष्ट्रीय अंडर 18 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लेकर हिमांशु जाखड़ ने इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था और अब अपने स्वर्णिम सफर को जारी रखते हुए एशिया महाद्वीप में स्वर्ण पदक लेकर देश का मान बढ़ाया है। हिमांशु जाखड़ ने अपने खेल की शुरुआत वर्ष 2022 में जब वह दसवीं कक्षा का छात्र था, तब की थी। वह कि थी। वह अभ्यास के लिए अकेहडी मदनपुर के स्टेडियम में अपने कोच नवीन जाखड़ के पास जाता था, जो जैवलिन थ्रो का राष्ट्रीय पदक विजेता व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed