फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brothers celebrated their brothers death drank alcohol and made video of the funeral pyre in Panipat

Haryana: ये कैसे भाई... सगे भाई की मौत का मनाया खूब जश्न, चिता की वीडियो बनाई... शराब भी पी, क्यों किया ऐसा?

Mon, 21 Apr 2025 01:24 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Apr 2025 01:24 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की मौत पर उसे सगे भाइयों ने जमकर जश्न मनाया। भाई की चिता की वीडियो बनाई और फिर खुशी में शराब भी पी। 

विज्ञापन
Brothers celebrated their brothers death drank alcohol and made video of the funeral pyre in Panipat
मृतक की पत्नी ने जीआरपी को शिकायत दी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई की मौत का सगे भाइयों ने खूब जश्न मनाया। अंतिम संस्कार के दौरान जब सभी की आंखें नम थी लेकिन मृतक के सगे भाई खुशी मना रहे थे। इतना ही नहीं भाइयों ने उसकी चिता की वीडियो बनाई और शराब पीकर खूब खुशी मनाई। यह शर्मसार कर देने वाली घटना हरियाणा के पानीपत की है। 

विज्ञापन

 
पानीपत में रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना सुर्खियों में है। यहां एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते ट्रेन के आगे लेटकर अपनी जान दे दी। उसकी मौत पर उसके छोटे और बड़े भाइयों ने खूब जश्न मनाया। वहीं मृतक की पत्नी ने पति की मौत के लिए देवर और जेठ को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की पत्नी ने कहना है कि जेठ और देवर ने उसके पति की चिता की वीडियो बनाई और शराब पीकर जश्न भी मनाया था। जीआरपी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
बिन्झौल निवासी महिला कविता ने जीआरपी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परिवार से उनके हिस्से में जो जमीन आई थी उस पर उन्होंने घर बनाया था। लेकिन जेठ और देवर घर बनाने का विरोध कर रहे थे। दोनों अक्सर उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करते थे। इसकी शिकायत पति सुरेंद्र ने पुलिस को भी दी थी। इसके बाद दोनों उसके पति पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इस कारण वह मानसिक रूप से तनाव में आ गया था। 

13वीं के अगले दिन फिर पहुंचे झगड़ा करने
दो अप्रैल को सुरेंद्र गांव के पास ही रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पत्नी कविता का आरोप है कि देवर-जेठ ने श्मशान घर में दाह संस्कार के समय पति की चिता की वीडियो बनाई और शराब पीकर जश्न मनाया था। तेरहवीं के अगले ही दिन घर पर आकर लड़ाई-झगड़ा किया।
 

विज्ञापन

तीन भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज
कविता ने अपने जेठ बलवान, देवर विरेन्द्र व राजेन्द्र पर आरोप लगाते हुए जीआरपी थाना पानीपत में शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकयत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जीआरपी थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed