{"_id":"5790c8c04f1c1bed3ac4ba52","slug":"rade-jwellery-shop-sample-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने मारा ज्वैलरी शॉप पर छापा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने मारा ज्वैलरी शॉप पर छापा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
ईडी ने नारंग की दो करोड़ उनतीस लाख चवालीस हजार से ज्यादा की संपत्ति एवं बैंक धनराशि को जब्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली होल मार्क लगा आभूषण बेचने की शिकायत के बाद भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने बिचला बाजार स्थित एक ज्वैलरी शॉप पर छापा मारा। यहां ज्वैलरी की जांच के साथ सैंपल भी सील किए। टीम सदस्यों ने छापेमारी पर कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए बताया कि रिपोर्ट मुख्य कार्यालय फरीदाबाद में सौंपी जाएगी। वहीं से आगामी कार्रवाई होगी।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे फरीदाबाद से आई भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने बिचला बाजार बिजलीघर गेड के पास एक ज्वैलरी शॉप पर छापा मारा। टीम ने शहर थाना पुलिस को भी साथ लिया। छापेमारी के बाद टीम ने दुकान में होल मार्का की जांच की और विभिन्न तरह के आभूषणों के सैंपल सील किए। बताया जाता है कि नकली होल मार्का लगा ज्वैलरी बेचने की शिकायत पर छापेमारी की गई।
टीम ने करीब पौना घंटा दुकान में जांच की। तीन चूडियां व एक कड़ा को सील कर दुकान में रखा तो एक सैंपल सील कर अपने साथ ले गए। टीम सदस्यों ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से शिकायत पर या समय-समय पर वैसे निरीक्षण किया जाता है और बिना रजिस्ट्रेशन के गलत तरीके से होल मार्का लगाकर ज्वैलरी बेचने वालों पर कार्रवाई की जाती है।