फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police, thief, poisan, death

पुलिस को देख चोरी के आरोपी ने निगला जहर, मौत

Thu, 16 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
चोरी के एक आरोपी ने पुलिस को देख जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। यहां बुधवार शाम को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव छपार निवासी एक महिला ने गत फरवरी में आरोपी रमेश के खिलाफ सदर थाना पुलिस में गैस सिलेंडर चोरी की शिकायत दी थी। इस दौरान पुलिस ने रमेश के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस के बार- बार दबिश देने पर भी आरो पुलिस की पकड़ से बाहर चला आ रहा था। बुधवार सांय सदर थाना के एएसआई जोगेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि रमेश गांव में ही मौजूद है। इसके बाद उन्हों टीम के साथ गांव छपार पहुंचे। इस दौरान जब आरोपी को पुलिस पकड़ने लगी तो उसने जेब से जहर की गोलियां निकाली तथा निगल गया। पुलिस ने रमेश को दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 इस संबंध में चरखी दादरी डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी रमेश पर चोरी का केस दर्ज था। पुलिस टीम उसे पकड़ने गई थी। जब पुलिस उसे पकड़ने लगी तो उसने अपनी जेब से जहरीली गोलियां निकाल मौके पर ही निगली ली। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed