फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police raced around Bhiwani all night false report of 35 tolas of gold being looted from advocate led

भिवानी में रातभर दौड़ी पुलिस: अधिवक्ता से 35 तोले सोना लूट की झूठी सूचना, CCTV फुटेज खंगाले तो हुआ खुलासा

Sat, 31 Jan 2026 09:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 31 Jan 2026 09:38 AM IST
सार

भिवानी पुलिस ने लूट की सूचना के बाद दर्जनों कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। लेकिन शिकायतकर्ता अधिवक्ता के अलावा कोई युवक दिखाई नहीं दिया। बाद में पुलिस ने जब अधिवक्ता से कुछ टेडे सवाल किए तो उसने झूठी शिकायत देने की बात कबूल कर ली। 

विज्ञापन
Police raced around Bhiwani all night false report of 35 tolas of gold being looted from advocate led
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के क्राउन प्लाजा क्षेत्र के पास से एक अधिवक्ता के साथ दो बाइक सवार युवकों द्वारा करीब 15 तोले सोना लूट की सूचना ने हड़कंप मचा दिया। सिविल लाइन पुलिस थाना की टीम रात भर खूब दौड़ी, बाद में पता चला कि अधिवक्ता ने डॉयल 112 पर फोन कर लूट की झूठी सूचना दी थी। बाद में अधिवक्ता ने भी पुलिस को झूठी सूचना देने के संबंध में लिखित में दे दिया। डॉयल 112 की सुविधा का दुरुपयोग करने और पुलिस को गुमराह करने पर अधिवक्ता के खिलाफ ही कार्रवाइ की गई है।

विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि 29 जनवरी को मूल रूप से गांव धनाना और हाल बाग कोठी निवासी अक्षय ने डॉयल 112 पर सूचना दी थी कि सिविल लाइन पुलिस थाना से महज चंद कदम दूर ही क्राउन प्लाजा के पास गली में दो बाइक सवार युवको ने उससे करीब 35 तोले सोना लूट लिया है।
विज्ञापन


उसने पहले तो पुलिस को बताया कि उसने दिन में दो सोने की चेन खरीद की थी। इसके अलावा उसने अपने गांव धनाना के घर से सोने की कई अंगूठियां व कड़े लेकर जिला न्यायालय परिसर स्थित चैंबर्स में आया था। वहां से देर शाम को निकला और क्राउन प्लाजा के पीछे गली में जा रहा था कि इसी दौरान उसके साथ वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस सूचना के बाद दर्जनों कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। लेकिन शिकायतकर्ता अधिवक्ता के अलावा कोई युवक दिखाई नहीं दिया। बाद में पुलिस ने जब अधिवक्ता से कुछ टेडे सवाल किए तो उसने झूठी शिकायत देने की बात कबूल कर ली। एसएचओ देवेंद्र ने बताया कि डॉयल 112 आम जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए है। इसका दुरुपयोग करना अपराध है। उसने बताया कि अधिवक्ता द्वारा डॉयल 112 की सुविधा का दुरुपयोग करने और पुलिस को झुठी शिकायत देकर गुमराह करने पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed