{"_id":"7c5ed084508fd4f3bc9ddd05cdd230a6","slug":"police-gram-farmland-not-the-leads-of-punks-who-steal-atm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छाने खेत, नहीं लगा एटीएम चोरी करने वाले बदमाशों का सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने छाने खेत, नहीं लगा एटीएम चोरी करने वाले बदमाशों का सुराग
भिवानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। ऑटो मार्केट तोशाम बाइपास पर आईडीबीआई बैंक का एटीएम उखाड़ ले जाने वाले बदमाशों का सुराग जुटाने के लिए पुलिस ने देवसर गांव तक के खेत खंगाले। दूसरी ओर तोशाम बाइपास क्षेत्र खंगाला। मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
शुक्रवार की रात ऑटो मार्केट तोशाम बाइपास मार्ग पर विश्वकर्मा मंदिर के सामने बने आईडीबीआई बैंक का एटीएम बदमाश उखाड़ ले गए थे। एटीएम के बाहर ट्रैक्टर के टायरों के निशानों से कयास लगाए जा रहे है कि ट्रैक्टर से एटीएम ले जाई गई है। चोर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ गए। वैसे तो यहां सिक्योरिटी गार्ड है मगर वह पास ही एक कमरे पर जाकर सो गया।
अब पुलिस के लिए एटीएम मशीन की चोरी पहेली बनी है। पुलिस ने एटीएम की तलाश या सबूत के लिए देवसर गांव तक के खेत खंगाले। तोशाम बाइपास का क्षेत्र भी खंगाला मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस दिनभर आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने में लगी रही मगर उस दिन सुबह घना कोहरा होने के कारण अधिकतर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कोहरे के सिवाय कुछ नजर नहीं आ रहा। मामले में अनाज मंडी चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है। जांच की जा रही है। अनेक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी मगर धुंध अधिक होने के कारण कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा।