फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police,disput,crime,bhiwani,charkhidadri

डीएसपी करेंगे भांडवा जमीन विवाद की जांच

Sun, 23 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 23 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल के गांव भांडवा में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद के मामले की जांच बाढड़ा डीएसपी अजय कुमार करेंगे। दोनों पक्षों ने बाढड़ा थाने में थाना प्रभारी के समक्ष डीएसपी से जांच करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव भांडवा में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा है। 13 अप्रैल को एक पक्ष से सत्यवीर ने दूसरे पक्ष के लोगों पर परिवार को बंधक बनाकर खेत में पड़ी सरसों की फसल निकालकर ले जाने व परिवार की महिलाओं के साथ अभद्र करने के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी थी। सत्यवीर ने बाद में पुलिस पर भी कार्रवाई न करने व दूसरे पक्ष से मिलीभगत के आरोप लगाते हुए डीजीपी को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। वहीं दूसरे पक्ष से प्रदीप ने शुक्रवार को खेत में काट कर रखी सरसों की ढेरी में आग लगाने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत देकर आर्थिक नुकसान की भरपाई व मामले में उचित कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी सूरज भान ने बताया कि शुक्रवार देर शाम दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बुलाया गया था। दोनो पक्ष के लोगों ने बाढड़ा डीएसपी से मामले की जांच करवाने की मांग रखी थी। उन्होंने बताया कि छुट्टी पर चल रहे डीएसपी से फोन कर मामले की जानकारी दी गई तो उन्होंने सोमवार को छुट्टी से लौटने के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच करने की बात कही है। अभी तक किसी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed