फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   PNB bank bag full of rupees three lakhs stolen in broad daylight

पीएनबी बैंक से दिन-दहाड़े तीन लाख रुपयों से भरा बैग चोरी

Wed, 22 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 22 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
PNB bank bag full of rupees three lakhs stolen in broad daylight
Thief
भिवानी। पीएनबी बैंक से दिन-दहाड़े तीन लाख रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया गया। रुपये एक शिक्षक के थे, जो अपनी माता की एफडी करवाने आया था। चोरी की घटना को दो व्यक्तियों ने अंजाम दिया। चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह करीब पौने 11 बजे की है। विकास नगर वासी शिक्षक विरेंद्र कुमार अपनी माता की एफडी करवाने के लिए घंटाघर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचा। उनकी माता भी उनके साथ थी। जब शिक्षक फार्म भरने लगा तो उसकी माता के पास रखा बैग चोरी कर लिया गया। बैग में तीन लाख की नगदी और जरूरी कागजात पैन कार्ड, वोटर कार्ड आदि थे। रुपये चोरी होने से बैंक में हड़कंप मच गया। गार्ड ने बैंक बंद कर जांच की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। फुटेज में साफ हुआ कि करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति जिसके चेहरे पर निशान है, उसने मौका पाकर बैग चोरी किया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ हुआ कि दो व्यक्तियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों व्यक्तियों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे है। रुपये चोरी होने की सूचना पर टीआईटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शिक्षक विरेंद्र कुमार ने बताया कि बैग उसकी माता के पास रखा था। वह फार्म भरने में व्यस्त हुआ। इसी दौरान मौका पाकर बैग चोरी कर लिया गया। मामले में टीआईटी चौकी से इंचार्ज हरिवल्लभ व जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि तीन लाख रुपये चोरी का मामला आया है। चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को बैंक से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed