भिवानी: देह व्यापार कराने के मामले पेरिस स्पा सेंटर संचालक गिरफ्तार, हिसार का है रहने वाला
भिवानी में क्राउन प्लाजा के स्पा सेंटरों पर पुलिस ने 12 लड़कियों व नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। बालसमंद रोड हिसार के रहने वाले विक्रम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराए जाने के मामले में सिविल थाना लाइन पुलिस ने पेरिस स्पा सेंटर के मालिक विक्रम को सोमवार को पुराना बस स्टैंड को गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायालय भेज दिया।
पिछले कुछ समय से पुराना बस स्टैंड स्थित क्राउन प्लाजा में स्पा सेंटरों में देह व्यापार कराए जाने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। इसी को लेकर सात जनवरी को पुलिस की चार टीमों ने क्राउन प्लाजा के दो स्पा सेंटरों के अंदर कार्रवाई के दौरान देह व्यापार में संलिप्त 12 लड़कियों के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।
आरोपी दूसरे राज्यों से लड़कियां लाकर यहां देह व्यापार करा रहे थे। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर सभी आरोपी लड़कियों व ग्राहकों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए थे। सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने पेरिस स्पा सेंटर के मालिक को पुराना बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान विक्रम निवासी बालसमंद रोड हिसार के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। गौरतलब होगा कि क्राउन प्लाजा में चल रहे स्पा सेंटरों के अंदर दूसरे राज्यों से लाई गई लड़कियों से देह व्यापार कराए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।
जिसको लेकर रविवार को महिला पुलिस थाना, सीआईए द्वितीय के साथ जिला निरीक्षक सहित चार पुलिस टीमों ने कार्रवाई की थी। पुलिस ने दो स्पा सेंटरों के अंदर से देह व्यापार में लिप्त लड़कियों व ग्राहकों को पकड़ा था। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था वहीं पुलिस पूछताछ के बाद पेरिस स्पा सेंटर संचालक विक्रम की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में स्पा संचालक को भी काबू कर लिया।