{"_id":"165eb3a6a5e1c5d32236898f1b6c562a","slug":"painter-s-death-from-being-hit-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से पेंटर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से पेंटर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जाटू लुहारी पॉवर हाउस के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर रेलवे पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने निरीक्षण किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के शक के आधार पर युवक के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
शुक्रवार सुबह जाटू लुहारी पॉवर हाउस के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक युवक मृत मिला। मृतक की पहचान जाटू लुहारी वासी करीब 19 वर्षीय प्रीतम के रूप में हुई। मृतक के पिता वजीर सिंह ने बताया कि प्रीतम देर शाम करीब सात बजे घर से निकला था। रातभर नहीं लौटा तो उन्हें चिंता हुई और खोजबीन शुरू हुई। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना मिली। उन्हें आशंका है कि प्रीतम को घर से बुलाकर हत्या की गई है। मामले में जीआरपी चौकी प्रभारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि रात को किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। परिजनों को हत्या का अंदेशा है मगर किसी पर कोई शक नहीं जता रहे। फिर भी एफएसएल टीम को बुलाकर निरीक्षण करवाया गया है। फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। कॉल डिटेल निकलवाकर जांच की जाएगी।